विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा GST स्कैम: राखी फोटो स्टूडियो फर्म पर ₹43.76 लाख की टैक्स चोरी का खुलासा, नोटिस जारी

Updated: Mon, 24 Aug 2026 08:11 PM (IST)

अमरोहा में राखी फोटो स्टूडियो फर्म पर 43.76 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है, जिसकी जांच साढ़े तीन माह से चल रही है। वाणिज्य कर विभाग ने चोरी ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक इमेज

प्रतीकात्‍मक इमेज

HighLights

  1. डीसी वाणिज्य कर विभाग ने जांच रिपोर्ट सीडीओ व एडीपीआरओ को भेजी

  2. नए सिरे से जांच रिपोर्ट बना रही कमेटी, मंडलायुक्त को जल्द भिजवाई जाएगी

जागरण संवाददाता, अमरोहा। हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की राखी फोटो स्टूडियो फर्म द्वारा पिछले पांच सालों में करीब 1.50 करोड़ की स्टेशनरी की सप्लाई की गई। जिसकी जांच में जुटी कमेटी साढ़े तीन माह से रिपोर्ट ही तैयार नहीं कर पाई। वाणिज्य कर विभाग ने फर्म द्वारा 43.76 लाख रुपये की जीएसटी चोरी की पुष्टि की है।

डीसी वाणिज्यकर ने दोबारा से जांच रिपोर्ट कमेटी को भेज दी है। इसमें उसने फर्म को नोटिस जारी करने की बात का भी उल्लेख किया है। कमेटी ने जल्द ही जांच आख्या मंडलायुक्त कार्यालय भेजने की बात कही है।

जनपद के छह ब्लाकों अमरोहा, जोया, गजरौला, मंडी धनौरा, हसनपुर व गंगेश्वरी की पंचायतों में राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर द्वारा स्टेशनरी की आपूर्ति की गई थी। वर्ष 2021-22 से 2025 तक उसने 1.58 करोड़ रुपये की सप्लाई दी थी।

तत्कालीन मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार ने तत्कालीन डीएम निधि गुप्ता वत्स को मामले की जांच करवाने के आदेश दिए थे। इसके लिए सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्य कमेटी बनाई गई थी।

इसमें सीडीओ के अलावा एडीपीआरओ विमल कुमार व असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर करिश्मा अग्रवाल शामिल थी। गहनता के साथ कमेटी ने मामले की जांच पड़ताल की तो 43.76 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खेल खुलकर सामने आया था।

इसी बीच कमेटी में शामिल सदस्य असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर का तबादला कानपुर हो गया था। जिसकी वजह से सदस्यों के हस्ताक्षर ही जांच रिपोर्ट पर नहीं हो पाए थे।

जांच आख्या का अवलोकन करने के बाद सीडीओ ने वाणिज्य कर अधिकारियों को कुछ बिंदुओं को और बढ़ाने के लिए आख्या वापस भिजवा दी थी। डीसी वाणिज्य कर ने जांच आख्या में बिंदु बढ़ाते हुए रिपोर्ट सीडीओ को भिजवा दी है। साथ ही उसमें फर्म को नोटिस जारी की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

 

वाणिज्य कर विभाग की जांच आख्या मिल चुकी है। जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही उसको मंडलायुक्त कार्यालय भिजवाया जाएगा। 

- विमल कुमार, एडीपीआरओ


यह भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट-अमेजन पर छाईं अमरोहा की 'लखपति दीदी', 5 लाख से शुरू कर ऐसे खड़ा किया 12 लाख का बिजनेस