Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: फर्जी आय प्रमाण पत्र जारी करने में फंसे लेखपाल और सफाईकर्मी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    By Asif AliEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 03:34 PM (IST)

    आरोप है कि सरकारी सफाई कर्मचारी होते हुए भी रामनिवास ने हल्का लेखपाल सांठगांठ कर कम आय का प्रमाण पत्र जारी करा लिया। प्रमाण पत्र में केवल 80 हजार रुपय ...और पढ़ें

    लेखपाल और सफाईकर्मी पर एफआईआर दर्ज।- सांकेति‍क तस्‍वीर
    लेखपाल और सफाईकर्मी पर एफआईआर दर्ज।- सांकेति‍क तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। सफाई कर्मी का कम आय का प्रमाण पत्र जारी करने में लेखपाल फंस गए हैं। सफाई कर्मी पर भी कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। दोनों के विरुद्ध देहात थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अदालत के आदेश पर दर्ज हुई इस प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    यह मामला देहात थानाक्षेत्र के गांव सिरसा खुमार का है। यहां पर भूरे खां का परिवार रहता है। गांव निवासी रामनिवास सरकारी सफाई कर्मचारी है। वर्तमान में उसकी तैनाती गंगेश्वरी विकास खंड क्षेत्र के गांव उकवली मुस्तकम में है। रामनिवास को किसी काम के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। लिहाजा उसने हल्ला लेखपाल अजित सिंह से प्रमाण पत्र जारी करने के आवेदन किया।

    सांठगांठ कर बनवाया फर्जी आय प्रमाण पत्र 

    आरोप है कि सरकारी सफाई कर्मचारी होते हुए भी रामनिवास ने हल्का लेखपाल सांठगांठ कर कम आय का प्रमाण पत्र जारी करा लिया। प्रमाण पत्र में केवल 80 हजार रुपये वार्षिक आय दिखाई गई है। जबकि आय का स्रोत मजदूरी दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें: बस्ती में दारोगा ने दिखाया खाकी का रौब, मूर्ति विसर्जन के दौरान वर्दी पर अबीर पड़ने पर महिलाओं से की अभद्रता

    मामला संज्ञान में आने पर भूरे खां ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। जिस पर रामनिवास व अजीत सिंह ने भविष्य में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उसने अदालत की शरण ली थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि इस मामले में अदालत के आदेश पर रामनिवास व अजीत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jyotiba Phule Nagar: बेटी ने किया प्रेम विवाह तो दुश्मन बने घरवाले, क‍िया हत्‍या का प्रयास; ग‍िरफ्तार