Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी का नया 'नोएडा' बनेगा यह इलाका! गंगा एक्सप्रेसवे के पास 300 हेक्टेयर में बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, चमकेगी किस्मत

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 01:55 AM (IST)

    गंगा एक्सप्रेसवे के पास हसनपुर में औद्योगिक ग्रीन गलियारे का दायरा दोगुना से अधिक बढ़ रहा है। अब 200-300 हेक्टेयर भूमि पर यह गलियारा बनेगा, जिसमें कई ...और पढ़ें

    गंगा एक्‍सप्रेस वे

    गंगा एक्‍सप्रेस वे

    HighLights

    1. नोएडा की तरह सेक्टरों में बंट जाएगा मां गंगा का खादर क्षेत्र

    2. विकास को लगेंगे पंख, भूमि अधिग्रहण के डर से अन्नदाता पशोपेश में

    संवाद सहयोगी, जागरण, हसनपुर (अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक बनाए जा रहे औद्योगिक ग्रीन गलियारा का दायरा दो गुना से भी अधिक बढ़ने जा रहा है। जिसमें अब कई अन्य गांवों के किसानों की भूमि भी चिन्हित करके खरीदने की तैयारी चल रही है। मां गंगा के खादर क्षेत्र को नोएडा की तरह से सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के विकास को और पंख लगेंगे। हसनपुर तहसील क्षेत्र में 23.60 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है।

    गंगा एक्सप्रेसवे के टी प्वाइंट के नजदीक मंगरौला, रूस्तमपुर खादर और दौलतपुर कला के रकबे में औद्योगिक ग्रीन शहर बसाने के लिए तीन साल पहले यूपीडा के अधिकारियों ने करीब 135 हेक्टयेर भूमि किसानों से खरीदने के लिए चिन्हित की थी। इसमें करीब 60 प्रतिशत से अधिक भूमि तहसील प्रशासन किसानों से बैनामा कराकर खरीद चुका है।

    इसके अलावा सौ बीघा ग्राम समाज की भूमि अधिग्रहण कर ली गई है। अब औद्योगिक ग्रीन गलियारा का दायरा और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिससे औद्योगिक ग्रीन गलियारा के दायरे में गांगटकोला, हाकमपुर, ढकिया खादर, गंगवार, बुरावली और शकरगढ़ी गांवों के किसानों की भूमि के आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक औद्योगिक ग्रीन गलियारा के लिए 200 से 300 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है।

    औद्योगिक ग्रीन शहर से विकास को लगेंगे पंख

    गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने तथा तहसील क्षेत्र में औद्योगिक ग्रीन गलियारा स्थापित होने के बाद यहां के विकास को और अधिक पंख लग जाएंगे। यहां पर विभिन्न उद्योग धंधे स्थापित होने से जहां मजदूरों का बाहर जाने से पलायन रूक जाएगा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों में क्षेत्र के युवाओं को नौकरी भी मिलेंगी। वहीं, किसानों तथा आम जनता को कृषि उपकरण, मशीनरी तथा अन्य जरूरत के सामान के लिए भी दूसरे शहरों को जाने की जरूरत नहीं पडे़गी।

    खबरें और भी

     

    हसनपुर तहसील क्षेत्र में औद्योगिक ग्रीन गलियारा स्थापित होने से यहां पर खुशहाली आएगी। विकास को पंख लगेंगे। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। किसानों को इसमें सहयोग करना चाहिए।

    - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम हसनपुर


    यह भी पढ़ें- अब बिना बरेली में घुसे निकल जाएंगे नैनीताल, दि‍ल्‍ली और लखनऊ वाले वाहन, फ्लाईओवर पर बड़ी अपडेट