अब बिना बरेली में घुसे निकल जाएंगे नैनीताल, दिल्ली और लखनऊ वाले वाहन, फ्लाईओवर पर बड़ी अपडेट
बरेली-बदायूं हाईवे चौड़ीकरण के तहत चौबारी तिराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है। यहां स्थापित त्रिशूल को हटाकर अखा मोड़ पर लगाया गया है। यह फ्ल ...और पढ़ें

पुल के लिए शुरू हुआ काम
HighLights
तिराहा पर स्थापित त्रिशूल हटाकर अखा मोड़ पर लगाया गया
बरेली-बदायूं हाईवे चौड़ीकरण की चौबारी पर बढ़ीं गतिविधियां
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली-बदायूं हाईवे चौड़ीकरण के लिए चौबारी तिराहा पर स्थापित त्रिशूल को हटा लिया गया है। यहीं से फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया जा रहा है, जो रिंग रोड से जुड़ जाएगा। कुछ ही दूरी पर रिंग रोड में भी बदायूं रोड पर फ्लाइओवर निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण प्राधिकरण एनएचएआइ की बढ़ती गतिविधियों को देखकर माना जा सकता है कि जल्द ही चौबारी जल्द ही फ्लाईओवर को जंक्शन बन जाएगा।
बरेली से मथुरा तक सड़क मार्ग से आवागमन सुगम बनाने के लिए हाईवे को फोरलेन में परिवर्तित कराया जा रहा है। कासगंज से बदायूं होते हुए बरेली तक निर्माण कराने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बदायूं को दी गई है। बरेली से बदायूं बाइपास तक हाईवे निर्माण के लिए 650 करोड़ रुपये जबकि बदायूं बाइपास से कासगंज की सीमा तक 1,200 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है।
बदायूं से बरेली के बीच मलगांव, बिनावर, भमोरा, देवचरा में रिंग रोड निर्माण के साथ मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने चयनित भूमि पर चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया है। अभी तक भमौरा और देवचरा के आसपास ही तेजी से काम हो रहा था, अब चौबारी पर गतिविधियां शुरू करा दी गई हैं। रामगंगा पुल से बरेली की तरफ आने पर चौबारी तिराहा है।
यहां पर त्रिशूल स्थापित किया गया था। एक रास्ता करगैना की तरफ तो दूसरा लाल फाटक की तरफ निकलता है। एनएचएआइ ने त्रिशूल को हटाकर अखा मोड़ पर लगवा दिया है। चौबारी तिराहा पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए खोदाई शुरू हो गई है। फ्लाईओवर होते हुए वाहन हाईवे से सीधे रिंग पर पहुंच जाएंगे। दिल्ली, नैनीताल जाने वाले वाहन बायीं तरफ तो लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन दायीं तरफ मुड़कर शहर के बाहर से ही निकल जाएंगे।
खबरें और भी
चौबारी पर रामगंगा पुल के आगे तिराहा से रिंग रोड तक फ्लाईओवर निर्माण की गतिविधियां आरंभ की जा चुकी हैं। इंजीनियरों की निगरानी में कार्यदायी संस्था ने प्लांट स्थापित कर पिलर बनाने का काम शुरू करा दिया है। निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
- उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक एनएचएआइ, बदायूं
यह भी पढ़ें- UP Highway Update: बरेली से सीतापुर के बीच सफर होगा हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं