Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे किनारे महानगरों की तर्ज पर बनेगी इंडस्ट्रीयल टाउनशिप, अमरोहा के 4 गांवों में सर्वे पूरा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:27 PM (IST)

    गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में यूपीसीडा द्वारा औद्योगिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए चार गांवों में 500 हेक्टेयर जमीन का ...और पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे

    गंगा एक्सप्रेसवे

    HighLights

    1. हसनपुर क्षेत्र में रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने की तैयारी

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे हसनपुर तहसील क्षेत्र में महानगरों की तर्ज पर इंडस्ट्रीयल टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 500 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली है। चार गांवों में जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है। अब तहसील प्रशासन जमीनों के गाटा नंबरों के मिलान की कार्रवाई में जुटा है।

    गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार योजनाएं बना रही है। इसके तहत क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों का पलायन कम होगा।

    साथ ही उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 140 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मंगरौला, दौलतपुर और रुस्तमपुर गांवों में जमीन चिह्नित की है।

    यहां किसानों से जमीन खरीद की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा परियोजना के दूसरे चरण में यूपीसीडा की ओर से इंडस्ट्रीयल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

    इसके लिए हसनपुर तहसील क्षेत्र के एक्सप्रेसवे किनारे स्थित गांव हाकमपुर, गंगवार, बुरावली और दौलतपुर के किसानों की 500 हेक्टेयर जमीन का सर्वे कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब जमीन के गाटा नंबरों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद किसानों से जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। जमीन का अधिग्रहण सर्किल रेट के चार गुणा मूल्य पर किए जाने की योजना है।

    खबरें और भी

     

    यूपीसीडा की ओर से एक्सप्रेस-वे के पास इंडस्ट्रीयल टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए चार गांवों में जमीन का सर्वे कराया गया है। शासन से अगले निर्देश प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    - गरिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा मौका: बदायूं IMLC में भूखंड आवंटन शुरू, ₹5200 की दर से बिक रहे प्लॉट; बढ़ेगी GDP