दिल्ली-बरेली हाईवे पर भीषण हादसे में चार की मौत, मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के निवासी
दिल्ली-बरेली हाईवे पर गजरौला के पास बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के निवासी थे, ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
HighLights
दिल्ली-बरेली हाईवे पर तड़के भीषण सड़क हादसा
हादसे में चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल
जागरण संवाददाता, अमरोहा। बुधवार तड़के दिल्ली बरेली हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है तथा दो घायल हुए हैं।
तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जबकि चौथे की शिनाख्त का प्रयास जारी है। घायल बेहोशी की हालत में हैं। उनकी शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा।
मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के लोग
यह हादसा बुधवार तड़के लगभग चार बजे दिल्ली बरेली हाईवे पर गजरौला में ब्रजघाट के पास हुआ। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही कार आगे चल रहे किसी वाहन में टकराई है। रफ्तार तेज होने के कारण कार बुरी तरह क्षत हो गई। जबकि जिस वाहन से कार टकराई है वह फरार हो गया।

घायल को उपचार के लिए ले जाता पुलिस कर्मी।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, ऐसा माना जा रहा है
माना जा रहा है कि चालक सलमान को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। सलमान की बांह पर फरमान भी गुदा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें- School Closed: भीषण गर्मी का कहर, आगरा के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद
पुलिस पश्चिम बंगाल पुलिस के संपर्क में
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर व पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क कर मृतकों व घायलों का सही नाम पते की पुष्टि की जा रही है। पश्चिम बंगाल के लोग कहां जा रहे थे इसका भी पता लगाया जा रहा है।