विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

19 दिन बाद ही विवाहिता हो गई विधवा, बाइक पर पेड़ गिरने से पति की मौत- हर किसी आंख हुई नम

Published: Sat, 03 Aug 2024 05:49 PM (IST)

वहीं मेरठ से शव घर पहुंचने पर लोगों की आंखें नम हो गई। 19 दिन में विवाहिता का सुहाग मिट ...और पढ़ें

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

संस, हसनपुर। शादी पर रचाई दुल्हन के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं छूट पाई थी कि हादसे में पति की मृत्यु होने से नव विवाहिता का सुहाग मिट गया। दुल्हन और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के शिकार हुए युवक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। हसनपुर कोतवाली के गांव सिरसा गुर्जर निवासी रोहताश सिंह की शादी गत 15 जुलाई को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी नीरज देवी के साथ हुई थी।

बाइक पर पेड़ गिरने से हुई मौत

बुधवार को वह अपने गांव निवासी खूबचंद और गंगाचोली निवासी तालेवर सिंह के साथ गजरौला में मजदूरी करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गजरौला हसनपुर मार्ग पर वर्षा में हवा चलने से अचानक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इसमें पेड़ के नीचे दबकर तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्वजन घायल रोहताश 22 वर्ष को मेरठ ले गए।

इलाज के दौरान शुक्रवार रात को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरे मजदूरों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शादी के 19वें दिन मजदूर की मृत्यु से परिवार में चीत्कार मच गई। पत्नी नीरज देवी व मां ओमवती का रोना देखा नहीं जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : Kanpur News: स्टंटबाजी में कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां की मौत-बेटी गंभीर; देखें VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।