Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीट परीक्षा में सुबहान रज़ा ने लहराया परचम, सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस सीट पक्की

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 03:35 PM (IST)

    दिल्ली आइडियल पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र सुबहान रज़ा ने नीट परीक्षा में 564 अंक प्राप्त कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट हासिल की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सुबहान रज़ा ने नीट परीक्षा में 564 अंक प्राप्त किए।

    2. सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयन।

    3. विद्यालय प्रबंधन ने होनहार छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। दिल्ली आइडियल पब्लिक स्कूल शाहबाजपुर के पूर्व छात्र सुबहान रज़ा ने नीट परीक्षा में 564 अंक प्राप्त कर सरकारी कालेज का नाम रोशन किया है। उनका चयन सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।

    सुबहान रज़ा ने वर्ष 2022 में दिल्ली आइडियल पब्लिक स्कूल से कक्षा 12 उत्तीर्ण की थी। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने होनहार छात्र को बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    गजरौला कस्तूरबा गांधी विद्यालय में व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त

    बीएसए ने गजरौला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाना, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था देखी। जिसमें सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली। बालिका की शैक्षिक गुणवत्ता परखी। जिसमें बहुत अच्छी मिलने पर बीएसए ने सराहना की।

    इसके अलावा, प्राथमिक विद्यालयों में औचक निरीक्षण के दौरान कुछ प्रधानाध्यापक समय से पहले ही स्कूल बंद करके चले गए थे, जिसमें प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब किया।

    बीएसए मोनिका बताया कि कुछ प्रधानाध्यापक समय से पहले ही स्कूल बंद करके चले गए थे, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।

    खबरें और भी