Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अचानक श्मशान घाट पहुंची यूपी पुलिस, जलती चिता की बुझाई आग- शव को ले गई साथ; ये है मामला

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 02:21 PM (IST)

    जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला में एक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्वजन गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी अचानक पुलिस पहुंच गई। पुलिस को ...और पढ़ें

    जलती हुई चिता को दर्शाती आग- प्रतीकात्मक तस्वीर।
    जलती हुई चिता को दर्शाती आग- प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. पुलिस ने चिता की आग बुझाकर पोस्टमार्टम को भेजा शव
    2. अमरोहा में जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला का मामला

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। जहरीले पदार्थ के सेवन से रविवार रात महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्वजन गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गंगा घाट पहुंचकर चिता की आग बुझाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

    जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी टीना (25 वर्ष) ने करीब 16 माह पहले रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी अमित कुमार से प्रेम विवाह किया था। उनके सवा महीने का एक बेटा भी है।

    साथ रहने की जिद कर रही थी पत्नी

    बताया जा रहा है कि अमित बाहर नौकरी करता है। पत्नी उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद रहता था। जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

    प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी रमेश सहरावत ने बताया कि महिला की मृत्यु के मामले में कार्रवाई के लिए अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पिता की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    दुल्हन के मामा को नहीं मिला रसगुल्ला, नाराज हुए मेहमान- जमकर पथराव; बुलानी पड़ी पुलिस