Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Amroha Weather: नौतपा के बाद फिर बढ़ेगा तापमान, उमस भरी गर्मी के आसार

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 09:48 AM (IST)

    नौतपा के आखिरी दिन अमरोहा में तापमान फिर बढ़ने लगा है, जो 35.4 से 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगे भी लगातार तापमान बढ़ने और भीषण ...और पढ़ें

    सड़क पर धूप से बचाव के बीच निकलती युवतियां। जागरण

    सड़क पर धूप से बचाव के बीच निकलती युवतियां। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। नौतपा लगते ही बीच-बीच में वर्षा संग ओलावृष्ट होने से तापमान भी गिर गया था। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन नौतपा के आखिरी दिन मंगलवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तेज होने से तापमान 35.4 डिग्री से बढ़कर 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग भीषण गर्मी में पसीना-पसीना नजर आए। जिससे आगे लगातार तापमान बढ़ने का अनुमान है।

    पिछले सप्ताह आंधी-तूफान

    दरअसल, पिछले माह मई में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच गया था। जिससे भीषण गर्मी संग लू चलने से लोग परेशान थे। लेकिन नौतपा के बाद से धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आई। क्योंकि इस बीच कई बार आंधी तूफान, वर्षा संग ओलावृष्टि हुई। जिससे अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे 45 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35.4 डिग्री तक रह गया। नौतफा के आखिरी दिन तापमान बढ़ने लगा है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: नौतपा में झमाझम बारिश, 5 जून तक राहत देगी बरसात; जेट स्ट्रीम की वजह से मानसून में देरी

    अगले दिनों के तापमान पर एक नजर

    1. तीन जून 28.2 40.3
    2. चार जून 29.3 40.9
    3. पांच जून 29 40.5
    4. छह जून 29.3 41.4
    5. सात जून 29.7 43.2
    6. आठ जून 30.8 44.2

    वर्षा संग ओलावृष्टि होने से गिर गया था तापमान

    मंगलवार की सुबह ही अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन से 2.4 डिग्री अधिक था। तापमान बढ़ने से सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ने पर लोग परेशान थे। दोपहर में तो सूरज ने आसमान से आग बरसानी शुरू कर दी। जिससे सूरज की तपिश के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी रौनक नजर नहीं आई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार

    लगातार तापमान बढ़ने का अनुमान है। जिससे आज अधिकतम 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच.भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। जबकि चार व पांच जून को वर्षा होने का आसार है।


    खबरें और भी