Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: नौतपा में झमाझम बारिश, 5 जून तक राहत देगी बरसात; जेट स्ट्रीम की वजह से मानसून में देरी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:02 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में जून की शुरुआत सुहाने मौसम और बारिश के साथ हुई है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पांच जून तक राहत क ...और पढ़ें

    आगरा में बारिश का फाइल फोटो।

    आगरा में बारिश का फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, लखनऊ। जून की शुरुआत इस बार सुहाने मौसम के साथ हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी तथा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर कम बना हुआ है। आगरा में रात दो बजे से हुई बारिश ने एक तरफ जहां गर्मी के तेवर ढीले कर दिए, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या रही। नौतपा में तापमान में अच्छा अंतर देखने को मिला है।

    पांच जून तक राहत के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारा सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे

    मौसम का धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच जून तक बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

    मंगलवार तड़के आगरा शहर में अच्छी बारिश हुई। आज लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बागपत, शामली, मेरठ, गोरखपुर, लखीमपुर, बलिया, बस्ती सहित कई जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं। इन जिलों में बादलों की आवाजाही से मौसम अच्छा बना रहेगा।

    यूपी के कई जिलों में आज बारिश की संभावनाएं

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ मो. दानिश का मानना है कि पूर्वी हवा के कारण लगातार नमी मिल रही है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल नहीं है। अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं और छिटपुट बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

    खबरें और भी

    10 जून तक हीटवेव की संभावना नहीं

    कानपुर के मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। जेट स्ट्रीम बनी मानसून की राह में बाधा डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई को मानसून को केरल पहुंच जाना था। पर अब यह तीन जून के बाद पहुंचेगा।

    आंधी, बारिश और गरज-चमक की घटनाएं बढ़ गई

    एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के ऊपर सक्रिय सबट्रापिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम (एसडब्ल्यूजे) इन दिनों मौसम का मिजाज तय कर रही है। यही जेट स्ट्रीम कैस्पियन सागर और फारस की खाड़ी क्षेत्र से नमी खींचकर उत्तर भारत तक ला रही है, जिससे आंधी, बारिश और गरज-चमक की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऊपरी वायुमंडल में बह रही यह तेज हवा की धारा पश्चिमी विक्षोभों को भी सक्रिय बनाए हुए है।

    ठंडी और नम हवा के गर्म मैदानी क्षेत्रों से टकराने पर प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। यही कारण है कि प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। उन्होंने बताया कि यही जेट स्ट्रीम दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति में भी बाधा बन रही है। जब तक यह उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय रहेगी, तब तक मानसूनी हवा की रफ्तार धीमी बनी रह सकती है।

    यह भी पढ़ें- झारखंड के 6 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बुधवार से होगी बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत