Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Today: घना कोहरा और शीतलहर, अमरोहा में सड़कों की रफ्तार पड़ी सुस्त

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 10:00 AM (IST)

    अमरोहा में सोमवार को घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई और लोग ठंड से ठिठुरते रहे। ...और पढ़ें

    कोहरा।

    कोहरा।

    HighLights

    1. अमरोहा में सोमवार को घना कोहरा और शीतलहर छाई रही।

    2. न्यूनतम तापमान 7.3 से घटकर 6.4 डिग्री सेल्सियस हुआ।

    3. सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी, लोग अलाव तापते दिखे।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। सोमवार सुबह से ही शीतलहर संग घना कोहरा छाया रहा। जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। सूरज न निकलने से सर्दी में लोग भी ठिठुरते नजर आए।
    रविवार के न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस से घटकर सोमवार का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। साथ ही शीतलहर भी गलन अधिक कर रही है। रविवार रात से ही घना कोहरा छाया रहा, जो सोमवार सुबह तक बरकरार रहा। कोहरे के चलते वाहन भी धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए। वहीं सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों व शहर के प्रमुख चौराहा पर अलाव जलाकर बैठे रहे।

    रविवार को धूप ने दिया था सुकून

    रविवार को गलन बढ़ने से लोग घरों से देर में निकले थे, लेकिन पूर्वाह्न ग्यारह बजे तेज धूप के साथ सूरज निकलने से लोगों ने धूप सेककर सुकून महसूस किया। रविवार को सुबह से कोहरे के साथ शीतलहर चल रही थी। जिससे गलन अधिक थी और लोगों के हाथ पांव सुन्न थे। सड़कों पर वाहन भी रेंगते चल रहे थे। सर्दी से बचने के लिए लोग देर तक बिस्तरों में दुबके रहे।

    सर्दी से बचाव को लोगों ने अलाव, हीटर का सहारा लिया। पूर्वाह्न 11 बजे तेज धूप के साथ सूरज निकला तो लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली। छत व मैदान में खड़े होकर धूप सेंकी। तेज धूप निकलने से दोपहर अधिकत तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाजारों व खेल के मैदानों में चहल-पहल रही। लेकिन शाम होते सूरज के छुप गया। लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों में चले गए। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच कोहरा संग शीतलहर चलने के आसार है।