73.42 करोड़ से बनेगा 1.8 KM लंबा ओवरब्रिज, अछल्दा बाईपास स्थल से लिया मिट्टी का सैंपल, जांच के आधार पर बनेगा फाउंडेशन-डिजाइन
अछल्दा बाईपास ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सेतु निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर मिट्टी के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लि ...और पढ़ें
-1769684487012_m.webp)
प्रतीकात्मक फोटो।
संवाद सूत्र, अछल्दा। कस्बे के पूर्वी छोर पर प्रस्तावित अछल्दा बाईपास ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार सुबह सेतु निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए।
सेतु निगम की टीम में शामिल जूनियर इंजीनियर संकेत कुमार के नेतृत्व में ओवरब्रिज के लिए उपयुक्त स्थलों से मिट्टी के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही ओवरब्रिज के फाउंडेशन और संरचना का अंतिम डिजाइन तैयार किया जाएगा।
1.8 किलोमीटर होगी लंबाई
प्रस्तावित बाईपास ओवरब्रिज की कुल लंबाई लगभग 1.8 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण के लिए शासन ने करीब 73 करोड़ 42 लाख 25 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें से 20 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
अवमुक्त धनराशि में से 16 करोड़ 4 लाख 65 हजार रुपये अनुदान संख्या–57 तथा 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार रुपये अनुदान संख्या–83 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से एटा रवाना हुए अलंकार अग्निहोत्री, बुधवार देर रात ससुराल लेकर आई थी बरेली पुलिस
जानने के लिए मिट्टी की जांच आवश्यक है, जिससे निर्माण की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय नागरिक मनोज पोरवाल, भोलेनाथ गुप्ता, नारायण तिवारी, सुभाष व राजू पोरवाल का कहना है कि बाईपास ओवरब्रिज के निर्माण से कस्बे में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। फिलहाल सर्वे और मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
खबरें और भी
मंगल को नहीं लिए जा सके थे सैंपल
अछल्दा में मंगलवार को बाईपास ओवरब्रिज के लिए मिट्टी के सैंपल लेने पहुंची सेतु निगम की टीम ने कार्य शुरू किया था। लेकिन बारिश शुरू होने के कारण काम रोकना पड़ा। जमीन गीली हो जाने से मिट्टी के सैंपल नहीं लिए जा सके। इसके बाद गुरुवार को टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर मिट्टी के सैंपल एकत्र किए हैं।