Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 03:13 AM (GMT+05:30)

    औरैया के बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त मोनू, छोटू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना–ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्र ने बताया कि बिधूना क्षेत्र के अंतर्गत रठगांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हुई है। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।

    तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के चिकित्सक द्वारा मृत बताया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीनों शवों की शिनाख्त ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र निवासी सराय कछवाहा गांव निवासी मोनू पुत्र प्रमोद, छोटू पुत्र सुरेश और हैप्पी के रूप में हुई है।