विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Auraiya News: 900 रुपये के लिए 15 साल के बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला, बहन बोली-पापा ने भाई को बहुत मारा

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:01 PM (IST)

पिता ने 900 रुपये के विवाद में 15 वर्षीय बेटे रिशु को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, जिसके बाद आरोपी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई जनरेटेड है।

यह तस्वीर एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. पिता ने 900 रुपये के विवाद में बेटे को पीटकर मार डाला

  2. औरैया के पुर्वा सोमवंशी गांव में हुई दिल दहला देने वाली घटना

  3. आरोपी पिता पुलिस पूछताछ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

जागरण संवाददाता, औरैया। औरैया में जेब से 900 रुपये निकलने पर बेटे के ऊपर शक कर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, मृतक की बहन अपने पिता के गुस्से को देखकर सहम गई है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में आरोपित पिता का उपचार जारी रहा। उसे चिचौली स्थित सौ शैया अस्पताल से रेफर किया गया था। पुलिस की पूछताछ में उसकी हालत बिगड़ गई थी। चिकित्सक ने सल्फास खाए जाने का संदेह जताया।

चिकित्सकों ने हालत में सुधार बताते हुए गुरुवार को डिस्चार्ज करने की बात पुलिस से कही। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाना है। जहां से आदेश मिलने पर इटावा जेल भेजने की कार्रवाई होगी।

दिल दहला देने वाली घटना सोमवार देर रात करीब 9.30 बजे सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा सोमवंशी गांव में हुई थी। 45 वर्षीय उम्मेद सिंह ई-रिक्शा चला तीन बच्चों का पालन पोषण करता है। सोमवार रात वह घर आया और ई-रिक्शा खड़ा कर दिया। बड़ा बेटा नीरज और अन्य स्वजन गांव में ही गणेश जी की आरती के लिए सजे पंडाल में गए थे।

घर पर 18 वर्षीय काजल और उसका 15 वर्षीय भाई रिशु था। उम्मेद ने शर्ट की जेब से 900 रुपये निकलने की बात रिशु से पूछी। उसने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं है। न ही उसने रुपये निकाले हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

शराब के नशे में रिशु को उम्मेद गाली देने लगा और उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। यह सुन कागज कमरे से बाहर आ गई। पिता की आंखों में भाई के प्रति गुस्सा देख वह सहम गई। जैसा कि काजल ने पुलिस को बताया कि देखते ही देखते उसके पिता ने भाई को पीटना शुरू दिया।

इतना मारा की उसकी जान चली गई। हाथ-पैर और शरीर पर डंडे से कई वार किया। पूरा बदन नीला पड़ गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करीब 14 चोट के निशान मिले।

सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित को उल्टियां आने लगी थी। जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

यह भी पढ़ें- सावधान! कानपुर में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन, दुकान सील, दिल्ली में हुई सप्लाई