विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! Kanpur से Delhi सप्लाई हो रही नकली एंटी रेबजी वैक्सीन, दो फर्म सील

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:50 PM (IST)

दिल्ली में नकली एंटी रेबीज वैक्सीन अभयरैब पर कार्रवाई के बाद कानपुर की न्यू आरजे दुकान का नाम सामने आया ...और पढ़ें

नकली एंटी रेबीज वैक्सीन मामले में शामिल एजेंसी को सील करतीं औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे। विभाग

नकली एंटी रेबीज वैक्सीन मामले में शामिल एजेंसी को सील करतीं औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे। विभाग

HighLights

  1. दिल्ली में हुई छापेमारी में मिली अभयरैब की नकली वैक्सीन की सप्लाई नौघड़ा की न्यू आरजे एजेंसी की दो फर्म सील 

  2. एजेंसी के क्रय-विक्रय अभिलेख की जांच में शहर की एक दर्जन से ज्यादा फर्म के शामिल होने की जांच कर रहा विभाग

जागरण संवाददाता, कानपुर। नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भगीरथ पैलेस में पकड़ी गई नकली एंटी रेबीज वैक्सीन अभयरैब की सप्लाई नौघड़ा के न्यू आरजे एजेंसी की दो फर्म से की गई थी। जिसे बुधवार को क्रय-विक्रय के अभिलेख की जांच के बाद सील कर दिया गया है।

औषधि विभाग अभिलेख के आधार पर शहर की एक दर्जन से ज्यादा फर्म पर छापेमारी की तैयारी कर रहा है। जिनका क्रय-विक्रय न्यू आरजे फर्म से कई महीनों से चल रहा था। इससे पहले भी शहर में भारी मात्रा में नकली कोडिन युक्त सीरप बरामद हो चुका है। करीब दो लाख से ज्यादा शीशी बरामद होने के मामले में कई फर्म पर कार्रवाई हो चुकी है।

दिल्ली की टीम से मिला इनपुट

औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने बताया कि औषधि विभाग की टीम ने दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की। दो दिन से दिल्ली की टीम से मिले इनपुट के आधार पर फर्म की जानकारी जुटाई जा रही थी। बुधवार को छापेमारी में फर्म में नकली वैक्सीन का स्टाक तो नहीं मिला। लेकिन क्रय-विक्रय के अभिलेख मिले। जिसके आधार पर बिरहाना रोड नौघड़ा स्थित न्यू आरजे फर्म की दो एजेंसी को सील किया गया है।

कहां से खरीदी, कहां बेची

नोटिस चस्पा कर फर्म के संचालक से क्रय-विक्रय व नकली वैक्सीन भारी मात्रा में कहां से खरीदी और किन राज्यों में बेची इसकी जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि शहर की कई फर्म भी औषधि विभाग के रडार पर हैं। जहां का क्रय-विक्रय अभिलेख की जांच में मिला है। जल्द ही वहां पर भी छापेमारी कर नकली वैक्सीन का खेल करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

590 वायल नकली वैक्सीन के प्रमाण

औषधि निरीक्षक ओमपाल ने बताया कि अभी तक की जांच में 590 वायल नकली वैक्सीन के प्रमाण मिले हैं। अभयरैब वैक्सीन के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है।

इससे पहले हो चुकी यह कार्रवाई

  • बिरहाना रोड स्थित नील वाली गली में श्री लक्ष्मी फार्मा में घर में कथित नकली दवा बनाने-पैक करने का मामला सामने आ चुका है। जहां पर एंटीबायोटिक, डीएसआर दवा, इंजेक्शन, रैपर, बैच नंबर व पैकिंग मशीन मिली थी। करीब पांच लाख की दवा जब्त की गई थी।
  • इसी प्रकार अनवरगंज स्थित फर्म में बिना बिल बड़ी मात्रा में कफ सीरप व नींद की गोलियां मिली थी।
  • वहीं, बिरहाना रोड, ओमपुरवा लालबंगला, आवास विकास केशवपुरम, अर्रा, ट्रांसपोर्ट नगर के मेडिकल स्टोर पर भी गैर प्रतिबंधित दवा के क्रय-विक्रय पर कार्रवाई हो चुकी है।
  • बिरहाना रोड के केएन फार्मा में गुजरात कंपनी की नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं का बड़ा भंडारण मिला था।
  • नवंबर माह में कलक्टरगंज और बिरहाना रोड से कोडीनयुक्त सीरप व नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। जांच में 47 फर्मों के फर्जी बिल इनवाइस पर कार्रवाई की गई थी।

 

यह भी पढ़ें- IAS Success Story: 2014 में UPSC परीक्षा पास की, अब कानपुर के डीएम का पदभार संभाला महेंद्र सिंह तंवर ने

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat Murder: पिता ने सोते समय बेटे को बेरहमी से मार डाला, बचाने में मां हुई घायल