औरैया में खाद्य सुरक्षा टीम का बड़ा एक्शन, आटा मिलों पर छापा मारकर हजारों किलो आटा जब्त
खाद्य सुरक्षा टीम ने औरैया में आटा मिलों पर छापेमारी कर 1021 किलोग्राम से अधिक आटा जब्त किया और दो नमूने जांच के लिए भेजे। इस अभियान के दौरान स्वच्छता ...और पढ़ें

HighLights
औरैया में आटा मिलों पर खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी
एक हजार किलोग्राम से अधिक आटा जब्त, दो नमूने लिए
स्वच्छता मानकों का उल्लंघन, सुधार नोटिस जारी किए गए
जागरण संवाददाता, औरैया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को विभिन्न आटा मिलों पर सघन छापेमारी एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया। एक हजार किलोग्राम से अधिक आटा सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार की टीम ने मिनी इंडस्ट्रियल एरिया, औरैया स्थित एक आटा मिल से गेहूं के आटे का नमूना संग्रहित किया तथा 698 किलोग्राम गेहूं का आटा नियमानुसार सीज किया। जिसकी अनुमानित कीमत 20,242 रुपये है।
इसके उपरांत मधुपुर स्थित आटा मिल से गेहूं के आटे का नमूना संग्रहित करते हुए 323 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 9,690 रुपये है। अभियान के दौरान कुल दो नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित आटा मिलों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लेबलिंग एवं पैकेजिंग नियमों तथा हाइजीन एवं सेनिटेशन (शेड्यूल-4) के मानकों का पूर्ण अनुपालन न पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं, फूड सेफ्टी आन व्हील (मोबाइल वैन प्रयोगशाला) का संचालन भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास द्वारा किया गया।
खबरें और भी
मोबाइल प्रयोगशाला के माध्यम से 10 खाद्य नमूनों की त्वरित जांच की गई, जिनमें से 2 नमूने मानकों के विपरीत पाए गए। संबंधित कारोबारकर्ताओं को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान आमजन एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुरक्षित एवं मानक खाद्य पदार्थों के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।