औरैया में नाली में गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, पहले भी जा चुकी एक बच्चे की जान
औरैया में डेढ़ वर्षीय बच्ची दृष्टि की नाली में डूबने से मौत हो गई, जिसे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। यह इस महीने नाले में गिरने से बच्चे की म ...और पढ़ें

पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती मुहल्ले में घटना के बाद घर के पास खडे मुहल्ले के लोग। राहगीर
HighLights
बिना पोस्टमार्टम कराए स्वजन अस्पताल से ले गए बेटी का शव
17 जुलाई को भी नरायपुर मुहल्ले में नाले में गिरने से तीन वर्षीय रोशन की मौत
जागरण संवाददाता, औरैया। पढ़ीन दरवाजा उत्तरी (नई बस्ती) मुहल्ले में मंगलवार शाम नाली में डूबने से एक डेढ़ वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए बच्ची के शव को लेकर घर आए। बच्ची की मौत से स्वजन में चीत्कार मच गई। इससे पूर्व इसी प्रकार की घटना 17 जुलाई को हो चुकी है। इसमें एक तीन वर्षीय बच्चा घर के बाहर नाले में मृत मिला था।
पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती निवासी सौरभ दिवाकर घर में ही सौंदर्य प्रसाधन की दुकान किए हैं। वह व उनकी पत्नी दोनों दुकान का काम देखते हैं। शाम को पति-पत्नी दोनों दुकान पर थे। तभी उनकी डेढ़ वर्षीय दृष्टि पास में खेल रही थी। खेलते खेलते वह घर के बाहर नाले में गिर गई। लेकिन किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी। काफी देर बच्ची न दिखने पर माता-पिता इधर-उधर पूछने लगे। पड़ोस में रहने वाखे कोमल से भी जानकारी की।
स्वजन ने बताया कि बच्ची अक्सर खेलने के लिए उनके घर पर भी चली जाती थी। लेकिन जब वह वहां नहीं मिली। तो वह काफी परेशान हो गए। और आसपास क्षेत्र में तलाश शुरू की। लेकिन कुछ देर में बच्ची घर के बाहर नाली में पड़ी मिली। बच्ची को निकाल कर स्वजन व मुहल्ले के लोग उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही मां गश खाकर गिर पड़ी। अन्य स्वजन का भी रो-रो कर बुरा हाल था।
स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और बेटी के शव को लेकर घर पहुंच गए। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि दृष्टि दो भाइयों के बाद तीसरी नंबर की बहन थी। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना पता लगी है। पीड़ित स्वजन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी कराई जाएगी।
खबरें और भी
17 जुलाई को हो चुकी तीन वर्षीय मासूम की मौत
शहर में इसी महीने नाले में गिरने से यह दूसरी मौत है। इससे पहले 17 जुलाई को नरायनपुर मुहल्ले में दिबियापुर रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय के समीप राहुल के 3 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। बेटा 16 जुलाई की शाम खेलते समय नाली में गिर गया था। जबकि उसका शव 17 जुलाई सुबह करीब 6:30 बजे सफाई कर्मियों ने नाली में देखा था। बावजूद इसके खुले नालों को ढकने को लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई शुरू नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के साइबर प्रोग्राम में नहीं मिला एडमिशन, युवक ने वेबसाइट हैक कर डाली, छोड़ा ये संदेश
यह भी पढ़ें- कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पत्नी का गला घोंटा, फिर मांग में सिंदूर भर खुद फंदे से लटक दी जान
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में मर्चेंट शिप पर ड्रोन से हमला, कानपुर के रहने वाले चीफ ऑफिसर की मौत, 10 दिन बाद भी नहीं आया शव