Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पत्नी का गला घोंटा, फिर मांग में सिंदूर भर खुद फंदे से लटक दी जान

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:27 PM (IST)

    कानपुर में तीन महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत हो गया, जहां पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। दंपती रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और घटन ...और पढ़ें

    मृतक सौरभ सविता और रानी उर्फ शालिनी की फाइल फोटो। स्वजन

    मृतक सौरभ सविता और रानी उर्फ शालिनी की फाइल फोटो। स्वजन

    HighLights

    1. बर्रा-सात में होजरी कारोबारी के घर पांच दिन पूर्व किराए पर रहने आए थे दंपती 

    2. तीन महीने पहले घर से भागकर की थी कोर्ट मैरिज, पारिवारिक रिश्ते में भाई-बहन 

    3. दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी फोरेंसिक टीम, जमीन पर पड़ा था युवती का शव

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा-सात में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फंदे पर लटक करके जान दे दी।मृतक दंपती पांच दिन पूर्व होजरी कारोबारी के मकान में किराए पर रहने के लिए आए थे। पारिवारिक रिश्ते में चचेरे भाई-बहन घर से भाग करके तीन महीने पहले की कोर्ट मैरिज की थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


    मौके पर फोरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो महिला का शव जमीन पर बिछी प्लास्टिक की चटाई पर पड़ा था, जिसके गले पर कसे जाने के निशान मिले हैं। वहीं, गैस सिलिंडर पर चढ़कर साड़ी के फंदे पंखे के सहारे युवक का शव लटक रहा था। घटना की जानकारी पर डीसीपी दक्षिण और एसीपी नौबस्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।


    तीन साल से था प्रेम संबंध

    मूलरूप के सचेंडी थानाक्षेत्र के कला का पुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय सौरभ सविता उर्फ टोनी पिता की सैलून की दुकान में हाथ बंटाता था। उसके परिवार में पिता नरेश, मां कमला, बड़ा भाई छोटू और छोटा शिवा हैं। सौरभ तीन भाइयों में मंझला था। सौरभ का घर के सामने रहने वाले 18 वर्षीय रानी उर्फ शालिनी, जो रिश्ते में चचेरी बहन लगी थी। उससे तीन साल से प्रेम संबंध थे। शालिनी के परिवार में सब्जी की दुकान चलाने वाले पिता रामेश्वर, मां पिंकी, भाई आलोक और छोटी बहन संध्या हैं।

    kanpur couple found dead

    बर्रा सात में बेटी रानी की मौत के बाद घटनास्थल पर बिलखती मां पिंकी को संभालते परिवार वाले। जागरण


    दोनों ने घर से भागकर की कोर्ट मैरिज

    मृतक रानी के बर्रा आठ में रहने वाले मौसा कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों घर से भाग करके कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके दोनों दिल्ली में रह रहे थे। पांच दिन पूर्व ही दोनों शहर लौटे और फिर बर्रा-सात एसएस ब्लाक निवासी होजरी कारोबारी ज्ञान सिंह के मकान के तीसरी मंजिल में कमरा लेकर रह रहे थे।

    खबरें और भी


    पंखे में फंदे से लटक रहा था सौरभ का शव

    मंगलवार दोपहर मकान के दूसरी मंजिल पर पिछले 10 साल से परिवार समेत किराए पर रहने वाली बुजुर्ग नीलम छत पर कपड़े सुखाने जा रहीं थीं। इसी दौरान उनकी नजर खुले रोशनदान से कमरे में पड़ी तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में पंखे से सौरभ का शव लटक रहा था। यह देख मकान वह भाग करके भूतल में रहने वाले मालिक ज्ञान सिंह के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।


    जमीन पर चटाई पर पड़ा था रानी का शव

    इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल व बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिंक टीम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो कमरे में जमीन पर बिछी चटाई पर रानी का शव पड़ा हुआ था, जबकि सौरभ का शव फंदे से लटक रहा था।


    जानें क्या कहना है डीसीपी दक्षिण का

    डीसीपी दक्षिण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।


    जान देने से पहले पत्नी की मांग में भरा सिंदूर

    फोरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो उसे जमीन पर सिंदूर फैला मिला और पास ही डिब्बी भी पड़ी थी।रानी की मांग भी सिंदूर से भरी हुई थी। इससे साफ है कि पत्नी की हत्या करने के बाद सौरभ ने ही उसकी पहले मांग भरी और फिर खुद फंदे से लटक करके जान दी। जांच के दौरान उसके दाहिने हाथ और पैर में भी सिंदूर लगा मिला।


    सौरभ के परिवार वाले बहू मानने को नहीं थे तैयार

    बेटी रानी की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं मां पिंकी ने बताया कि आखिरी बेटी और दामाद से उनकी करीब दोपहर एक बजे बात हुई थी। उनकी बातों से ऐसा कुछ भी नहीं लगा था। उनका आरोप है कि रानी से कोर्ट मैरिज करने के बाद भी सौरभ के परिवार वाले उसे बहू मानने को तैयार नहीं थे। वह हमेशा ही उसे छोड़ने के लिए दबाव बनाते थे। बर्रा थानाप्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट और परिवार वालों की तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।


    नहीं आया सौरभ का परिवार, मोबाइल किया स्विच आफ

    पुलिस के मुताबिक सौरभ के पिता को फोन करके घटना की जानकारी दी गई, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। बाद में फोन करके संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई।


    किराएदारों के वेरिफिकेशन पर उठा सवाल

    मकान मालिक के सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बारे जानकारी की। इस पर वह उनके बारे में कुछ भी नहीं बता पाए। मृतक साैरभ की बाइक के नंबर के जरिए पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क करके उन्हें घटना की जानकारी दी। इससे एक बार फिर किराएदारों के पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के साइबर प्रोग्राम में नहीं मिला एडमिशन, युवक ने वेबसाइट हैक कर डाली, छोड़ा ये संदेश

    यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में मर्चेंट शिप पर ड्रोन से हमला, कानपुर के रहने वाले चीफ ऑफिसर की मौत, 10 दिन बाद भी नहीं आया श