Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया: साइबर ठगी में बैंक खाते किराये पर देने वाले गिरोह पर शिकंजा, तीसरे आरोपी अजीत कुमार पर भी केस

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 05:48 PM (IST)

    साइबर ठगी में बैंक खाते किराये पर देने वाले नेटवर्क की जांच तेज हो गई है, जिसमें अब गुलरिहा निवासी अजीत कुमार पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. साइबर ठगी में बैंक खाते किराये पर देने वाला नेटवर्क।

    2. गुलरिहा निवासी अजीत कुमार पर भी मुकदमा दर्ज।

    3. पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में।

    जागरण संवाददाता, औरैया। साइबर ठगी में बैंक खाते किराये पर उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। दो दिन पहले ककोर निवासी अंकित और सोमवार को फफूंद क्षेत्र के पसईपुर-शमशपुर निवासी रोहित कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने एक और युवक को आरोपी बनाया है।

    पुलिस ने ग्राम गुलरिहा निवासी अजीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

    पुलिस के अनुसार साइबर सेल, एनसीआरपी पोर्टल, आई-4सी (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) और समन्वय पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही है।

    जांच के दौरान विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़े बैंक खातों और लेनदेन का मिलान किया गया। इसी क्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते के माध्यम से तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों का लिंक मिला।

    जांच में संबंधित बैंक खाता ग्राम गुलरिहा निवासी अजीत कुमार के नाम मिला। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह खाते में हुए संदिग्ध लेनदेन के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

    विवेचना में सामने आया कि उसने साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया और उसके माध्यम से ठगी की रकम का लेनदेन कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया। इसके आधार पर दिबियापुर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

    थाना प्रभारी रक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया ककोर निवासी अंकित और इसके बाद फफूंद थाने के पसईपुर गांव निवासी रोहित कमल के खिलाफ दर्ज मुकदमों के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया गया था। उसी कड़ी में अब अजीत कुमार का नाम भी सामने आया है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की भी गहन जांच कर रही है।

    खबरें और भी