Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, दिया गया स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 04:12 PM (GMT+05:30)

    औरैया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में कैशलेस उपचार की सु ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ।

    मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का औरैया में शुभारंभ।

    2. शिक्षकों और परिवारों को मिलेगा आकस्मिक कैशलेस उपचार।

    3. सरकारी व निजी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा।

    संवाद सहयोगी, ककोर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पीएनबी के साथ हुए अनुबंध के शुभारंभ कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा गया। रविवार को सजीव प्रसारण देखने के लिए भीड़ नजर आई।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सर्वेश कठेरिया और पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत ने किया। इस दौरान शिक्षकों एवं चिकित्सकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड भी वितरित किए गए।

    सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि यह योजना सरकार की संवेदनशील सोच का परिचायक है। इससे शिक्षकों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में समयबद्ध एवं कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे आर्थिक बोझ कम होगा।

    पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होने से वे अधिक समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकेंगे।

    डीएम बृजेश कुमार ने कहा कि योजना के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को सरकारी अस्पतालों के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।

    इससे गंभीर बीमारियों और आपात स्थिति में गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, प्रधानाचार्य तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- बलिया: फर्जी हाईस्कूल प्रमाण पत्र पर महिला कोटेदार पर FIR, दुकान का अनुबंध निरस्त

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में पारिवारिक विवाद में महिला ने दो बच्चों संग लगाई पोखरी में छलांग, बच्चों की मौत, मां गंभीर