विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Auraiya: घर की छत पर फंदे से लटक कर किशोरी ने दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Published: Sat, 12 Jul 2025 08:50 PM (IST)

अजीतमल के जैनपुर गांव में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धान रोपाई से लौटी पुष्पा नामक छात्रा ...और पढ़ें

घर की छत पर फंदे से लटक कर किशोरी ने दी जान
घर की छत पर फंदे से लटक कर किशोरी ने दी जान

HighLights

  1. किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की |
  2. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा |
  3. पिता दिल्ली से गांव के लिए रवाना |

जागरण संवाददाता, अजीतमल। गांव जैनपुर में रोपाई छोड़कर घर पहुंची किशोरी ने पहली मंजिल पर फंदे से लटक कर जान दे दी। स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन ने शव नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर स्वजन मान गए।

जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी के बाद पिता दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गया है। किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। धान रोपाई के चलते वह स्कूल नहीं गई थी।

गांव जैनपुर निवासी कल्लू सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 15 वर्षीय बेटी पुष्पा, मां पत्नी गीता देवी, 12 वर्षीय भाई पुष्पेंद्र के साथ रहती थी। शनिवार को घर के सभी लोग खेतों पर धान की रोपाई करने गए थे। कक्षा 10 की छात्रा पुष्पा धान रोपाई के चलते विद्यालय नहीं गई थी।

खेत में रोपाई को बीच में छोड़कर दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर आ गई। अन्य स्वजन रोपाई के बाद घर पहुंचे। पुष्पा को आवाज दी, लेकिन उसकी प्रतिक्रिया नहीं आई। स्वजन ने खोजबीन की। इस दौरान घर की पहली मंजिल पर छत पर बने टिनशेड के कमरे में लगे पाइप के सहारे दुपट्टा के फंदे से लटकी मिली।

बेटी का शव देख मां की चीख निकल गई। अन्य स्वजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घटना के बारे में स्वजन से पूछताछ की। बाद में शव को नीचे उतार लिया गया। गुस्साए स्वजन शव नहीं उठने दे रहे थे। बाद में पुलिस के समझाने पर स्वजन राजी हो गए।

घटना की जानकारी पिता कल्लू को दी गई। वह भी दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गया है। मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।