Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन से ननिहाल में शोक: औरैया में मामा और मौसा के घर पसरा सन्नाटा, लखनऊ रवाना हुए परिजन

    By Jitendra KumarEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Wed, 13 May 2026 02:20 PM (IST)

    प्रतीक यादव के निधन की खबर से औरैया स्थित उनके ननिहाल में गहरा शोक छा गया है। मामा सचिन पति और मौसा प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस के घर गमगीन माहौल है, परि ...और पढ़ें

    नानी हेमलता के निधन पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल प्रतीक। फाइल फोटो-स्वजन

    नानी हेमलता के निधन पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल प्रतीक। फाइल फोटो-स्वजन

    HighLights

    1. प्रतीक यादव के निधन से ननिहाल में शोक की लहर

    2. मामा सचिन पति और मौसा के घर गमगीन माहौल

    3. औरैया से परिजन लखनऊ के लिए हुए रवाना

    जागरण संवाददाता, औरैया। प्रतीक यादव के निधन का पता लगने पर ननिहाल में सन्नाटा छा गया। बिधूना के फीडर रोड स्थित मामा पूर्व दर्ज प्राप्त राज्यमंत्री सचिन पति उर्फ बाबी गुप्ता व मौसा पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस के घर का माहौल गमगीन हो गया।

    प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे। अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति। प्रतीक यादव को राजनीतिक मंचों से अमूमन दूर ही देखा गया। प्रतीक को जिम में पसीना बहाना पसंद था और उन्हें गाड़ियों का भी शौक था। नानी के देहांत पर वह मां साधना के साथ ननिहाल आए थे। हालांकि, उनका आना जाना कम रहा।

     prateek yadav

    प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस का मकान व पसरा सन्नाटा। जागरण

    साधना गुप्ता की बीमारी के चलते मौत होने के बाद प्रतीक मामा या मौसा के घर नहीं आए। सैफई, लखनऊ आना जाना रहा। प्रतीक की मौत की खबर मिलने पर ननिहाल के लोग और मौसा समेत अन्य स्वजन लखनऊ के लिए बुधवार सुबह करीब 10 बजे रवाना हो गए।