औरैया में यूपी के सूचना आयुक्त के रिश्तेदार की मौत, प्लाट में पड़ा था शव
औरैया के फफूंद-औरैया मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान राज्य सूचना आयुक्त शकुंतला गौतम के रिश्तेदार चंद्रशेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव ...और पढ़ें

शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। जागरण
HighLights
औरैया में राज्य सूचना आयुक्त के रिश्तेदार का शव मिला।
फफूंद-औरैया मार्ग पर इंद्रेश कुशवाहा के प्लाट में मिला शव।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
संवाद सूत्र, फफूंद (औरैया)। फफूंद-औरैया मार्ग पर स्थित सहाय आलमपुर गांव जाने वाले कट के सामने मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त चंद्रशेखर निवासी पूर्वा डेरा, मुरादगंज के रूप में कर ली है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चंद्रशेखर राज्य सूचना आयुक्त शकुन्तला गौतम के रिश्तेदार है। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि मौत के पीछे की गुत्थी सुलझाई जा रही है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने इंद्रेश कुशवाहा के प्लाट पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन मिला, जो स्विच आफ था।
इसके अलावा मौके से आरएस ब्रांड शराब का एक क्वार्टर, बीयर की एक कैन, तीन गिलास, पानी की एक बोतल, दो दोने तथा एक जोड़ी जूते भी बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लिया। बाद में उसकी पहचान चंद्रशेखर निवासी पूर्वा डेरा, मुरादगंज के रूप में हुई।
खबरें और भी
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अंतिम समय की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।