Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरैया के दिबियापुर में घर में घुसी युवती नगदी-जेवरात लेकर फरार, पुलिस जांच जारी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 08:10 PM (GMT+05:30)

    दिबियापुर के नेहरू नगर में एक युवती घर में घुसकर नगदी और जेवरात चुरा ले गई, हालांकि कुछ सामान बरामद हो गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दिबियापुर में युवती ने घर से नगदी और जेवरात चुराए।

    2. सीसीटीवी में कैद हुई युवती, बाद में परिजनों संग मिली।

    3. शिकायतकर्ता ने लिखित कार्रवाई से इनकार किया, युवती रिहा।

    जागरण संवाददाता, औरैया। दिबियापुर कस्बा के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी एवं सीतापुर सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी के घर में गुरुवार रात करीब नौ बजे एक युवती गेट खोलकर घुस गई।

    आरोप है कि उसने कमरे की अलमारी से नगदी और जेवरात निकाल लिए तथा जाते समय मौके पर लोहे की एक रॉड छोड़ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

    पीड़ित ने बताया कि वह लाइट व गेट बंद कर दूसरे कमरे में बैठे थे बरसात के चलते कीड़े आ रहे थे इसलिए लाइट बंद कर दी थी लाइट जलती देख उन्हें शक हुआ, वह लाइट बंद कर गए थे। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखी नगदी व जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी।

    गृह स्वामी सुबोध चतुर्वेदी ने बताया गया कि घटना के बाद युवती पास में बने एक मकान में भी पहुंची, जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं।

    बाद में युवती फफूंद चौराहे पर पहुंच गई, जहां उसके माता-पिता पहले से मौजूद थे पीछा करते हुए लोग भी युवती के पास पहुंच गए तो परिजनों ने लोगों से कहा कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद पुलिस युवती को थाने ले गई।

    पीड़ित का कहना है कि उनका कुछ चोरी गया सामान तो बरामद हो गया, लेकिन कुछ जेवरात और नगदी अभी भी नहीं मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं युवती अपने परिजनों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम तो नहीं देती है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने लिखित कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया था। ऐसे में आवश्यक पूछताछ के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    खबरें और भी