Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क हादसे में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक के बेटे की मौत

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 04:25 PM (GMT+05:30)

    वरिष्ठ योग प्रशिक्षक हरिश्चंद्र प्रेमी के बेटे नवीन कुमार माथुर की आगरा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सैफई अस्पताल में इलाज के दौरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वरिष्ठ योग प्रशिक्षक के बेटे नवीन कुमार माथुर की मौत।

    2. आगरा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे।

    3. सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

    जागरण संवाददाता, औरैया। योग आयोजन समिति दिबियापुर एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक के पुत्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल सैफई में भर्ती कराया गया था। उसके निधन की जानकारी पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर साधकों ने शोक व्यक्त किया।

    दिबियापुर थाना क्षेत्र के हरराजपुर वर्तमान में औरैया रोड विकास कुंज निवासी नवीन कुमार माथुर बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने के लिए 15 जून को आगरा गए थे। उनके पिता हरिश्चंद्र प्रेमी वरिष्ठ योग प्रशिक्षक है।

    बताया गया है कि 15 जून की रात किसी वाहन ने नवीन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर स्वजन पहुंचे।

    हालत गंभीर होने पर नवीन को सैफई लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। नवीन अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे।

    जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश कुमार अग्निहोत्री, महासचिव मनीष मिश्रा, संयुक्त सचिव मनमोहन सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या में योग साधकों ने शोक व्यक्त किया।

    नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, सुशील दुबे, आनंद यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

    खबरें और भी