Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Yamuna Bridge: एक महीने तक यमुना पुल पर यातायात रहेगा बंद, इस रास्ते से लेकर जाएं आप अपना वाहन

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 08:47 PM (GMT+05:30)

    औरैया में शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल की मरम्मत 15 जुलाई से शुरू होगी जिसके चलते एक महीने तक पुल पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्म ...और पढ़ें

    जालौन के लिए) 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक मरम्मत के चलते बंद रहेगा यमुना पुल
    जालौन के लिए) 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक मरम्मत के चलते बंद रहेगा यमुना पुल

    HighLights

    1. यमुना पुल की मरम्मत 15 जुलाई से शुरू |
    2. एक महीने तक पुल पर यातायात बंद |
    3. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेंगे वाहन |

    जागरण संवाददाता, औरैया। जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल मरम्मत को लेकर जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार बैठक की। जिसके बाद पुल का निरीक्षण किया।

    जिसमें फैसला हुआ की मरम्मत के चलते 15 जुलाई से 14 अगस्त तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुल पर वाहनों का आवागमन बंद होने से अब वाहन सभी प्रकार के वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे। पुल से रोजाना एक हजार से अधिक वाहन गुजरते है।

    बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि 15 जुलाई से मरम्मत का कार्य तेजी से कराए। साथ ही मानक और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। जिससे वाहनों का आवागमन संचालित हो सके।

    जालौन से जोड़ने वाले शेरगढ़ घाट पर यमुना नदी पुल ओवरलोड वाहनों के निकलने के चलते पुल जर्जर होता रहा था। जिसकी बजह से प्रशासन ने नवंबर 2022 में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। मरम्मत के बाद जुलाई 2023 में उसे वाहनों के लिए खोल दिया गया था।

    टोल बचाने के लिए झांसी की ओर से आने वाले गिट्टी मौरंग से लदे ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर न जाकर इधर से गुजरने लगे थे। इसके चलते 15 दिसंबर 2023 को पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर फिर रोक लगा दी गई थी और 10 फिट आठ इंच ऊंचा हाइट गेज लगा दिए थे।

    खबरें और भी

    जिसके बाद ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। 23 जुलाई 2024 को बीएचयू से आए आइआइटी के प्रोफेसर डा. अंजनी कुमार की टीम ने पुल की जांच की थी। जिसमें आठ बेयरिंग खराब मिली और कई जगह पुल के पीयर पर क्रैक मिले, रोलर में कुछ कमियां मिली थी।

    जिसके बाद फरवरी माह में लोक निर्माण विभाग ने शासन को मरम्मत का प्रस्ताव भेजा ता। शासन की तरफ से 450.67 लाख रुपये की मंजूरी मिली थी। जिसके बाद पिछले महीने कार्य शुरू हो गया था। अब आठ बेयरिंग बदली जानी है।

    जिसको लेकर शनिवार को जालौन जिले के अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की और पुल का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह ने बताया कि 15 जुलाई से 14 अगस्त तक पुल पर वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। अब वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर होकर जाएंगे।