Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कुछ लोगों की गलत हरकतों से कम नहीं होगी राम मंदिर की गरिमा'; अयोध्या में बोले अनुपम खेर

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    अभिनेता अनुपम खेर ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कहा कि कुछ लोगों की गलत हरकतों से मंदिर की गरिमा कम नहीं होती। ...और पढ़ें

    हनुमानगढ़ी में बजरंग बली का दर्शन-पूजन करने के उपरांत निकलते अभिनेता अनुपम खेर

    हनुमानगढ़ी में बजरंग बली का दर्शन-पूजन करने के उपरांत निकलते अभिनेता अनुपम खेर

    HighLights

    1. अनुपम खेर ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर टिप्पणी की।

    2. कहा, चोरों से मंदिर की गरिमा कम नहीं होती।

    3. अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि चोर हर जगह मिल सकते हैं, इससे मंदिर की गरिमा या पवित्रता कम नहीं होती। जिस मंदिर को बनने में 500 साल लग गए, उसका सम्मान कुछ लोगों की गलत हरकतों से कम नहीं हो सकता है। वह बुधवार को अयोध्या में रामलला व बजरंगबली का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    प्रख्यात अभिनेता खेर बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे फिल्म ‘श्रीरामभूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे।

    दर्शन के पश्चात उन्होंने चढ़ावा चोरी के मामले पर कहा कि अगर आपके घर में चोरी होती है, तो आप चोर को दोषी ठहराते हैं, घर को नहीं। पूरे हिंदू समुदाय को यह बात समझनी चाहिए और हमारे अपने लोगों को भी इसे ध्यान में रखना चाहिए। जिन लोगों ने भगवान को दान दिया, उन्होंने यह दान रिश्वत के तौर पर नहीं दी थी कि बदले में भगवान उनके दान की सुरक्षा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी मामला: SIT और पुलिस की बरामदगी रिपोर्ट में लगभग 1.33 लाख रुपए का अंतर, जांच पर उठे सवाल