Avadh University: एडमिशन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए स्थापित होगी हेल्प डेस्क, सीट बढ़ने की उम्मीद
अवध विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा हुई, जिसमें विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल देने पर जोर द ...और पढ़ें

प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए स्थापित होगी हेल्प डेस्क।
HighLights
कुलपति ने प्रवेश संबंधी आंकड़ों पर विस्तार से चर्चा की।
नवागत छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क स्थापित होगी।
अधिक आवेदन वाले विभागों में सीटें बढ़ाने पर विचार जारी।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कुलपति ने परिसर के सभी विभागाध्यक्षों एवं समन्वयकों के साथ प्रवेश संबंधी आंकड़े पर विस्तार से चर्चा की।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। कुलपति ने पाठ्यक्रमों में पारदर्शी व सुगम प्रवेश प्रक्रिया को प्राथमिकता बताया।
बताया कि जिन विभागों में अधिक आवेदन आए हैं, वहां हम विद्यार्थियों के हित में सीटें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, जिससे किसी योग्य छात्र को पढ़ाई के अवसर से वंचित न रहना पड़े।
उन्होंने नवागत छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने का भरोसा दिया। नवागत विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराने का निर्देश दिया।
कुलसचिव विनय कुमार सिंह प्रो. एस एस मिश्र, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो. फारुख जमाल, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. अनूप कुमार, प्रो एस के रायजादा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. तुहिना वर्मा उपस्थित रहे।