देवरिया में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.55 लाख रुपये की ठगी, अब बंद कर लिया फोन
देवरिया में एक बेरोजगार युवक से मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.55 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित राकेश साहनी ने खुखुंदू थाने में शिकायत दर् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी।
बेरोजगार युवक से 2.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी।
खुखुंदू थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सूत्र, खुखुंदू। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से 2.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने खुखुंदू थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बरवा उपाध्याय गांव के रहने वाले राकेश साहनी पुत्र अमेरिका साहनी ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले उसके एक परिचित के माध्यम से एक व्यक्ति से संपर्क हुआ।
आरोपित ने मर्चेंट नेवी के जहाज में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते हुए 2.55 लाख रुपये की मांग की। रोजगार की उम्मीद में राकेश ने कई किश्तों में आरोपित के बताए गए बैंक खाते में रकम भेज दी।
पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपित ने न तो नौकरी दिलाई और न ही कोई दस्तावेज या नियुक्ति संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। जब उसने फोन पर संपर्क करना चाहा तो पहले टालमटोल करता रहा और बाद में मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
राकेश ने बताया कि जिस व्यक्ति के माध्यम से उसकी आरोपित से बात हुई थी, वह भी स्थानीय नहीं है। अब आरोपित से किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है।
प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।