Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवध यूनिवर्सिटी में गठित हुई कोचिंग सेल, फ्री में कराई जाएगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:57 PM (IST)

    डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग सेल की स्थापना की है। यह पहल नेट ...और पढ़ें

    अवध यूनिवर्सिटी में गठित हुई कोचिंग सेल।

    अवध यूनिवर्सिटी में गठित हुई कोचिंग सेल।

    HighLights

    1. अवध विश्वविद्यालय में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग सेल स्थापित।

    2. आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावियों को मिलेगा तैयारी का अवसर।

    3. शाम 5 से 7 बजे तक चलेंगी नेट, एसएससी की कक्षाएं।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को निश्शुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेल की स्थापना की है। यह निर्णय कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने एक बैठक में लिया।

    इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े मेधावियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निश्शुल्क तैयारी कराने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है।

    कुलपति ने कहा कि विवि के संसाधन और शिक्षकों की विशेषज्ञता अब केवल पारंपरिक पाठ्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि युवाओं के सपनों को आकार देने का ये माध्यम बनेगी। यह प्लेटफॉर्म परिसर के साथ बाहरी विद्यार्थियों को लिए सुलभ रहेगा। अभी नेट और एसएससी की पढ़ाई होगी। बाद में यूपीएससी की तैयारी भी कराई जाएगी।

    कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा विद्यार्थियों के करियर को संवारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य है। सेल का संयोजक डॉ. विनोद कुमार चौधरी को बनाया गया है। डॉ. चौधरी ने बताया कि कोचिंग, विवि की नियमित कक्षाओं के बाद शाम पांच से सात बजे तक संचालित की जाएंगी।

    इस अवसर पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. फारुख जमाल, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. गंगाराम मिश्र, डॉ. संजय चौधरी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- अब रंग-बिरंगी चादरें दूर करेंगी मरीजों का तनाव, अयोध्या के अस्पताल ने शुरू की अनोखी पहल