Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब रंग-बिरंगी चादरें दूर करेंगी मरीजों का तनाव, अयोध्या के अस्पताल ने शुरू की अनोखी पहल

    By Nafees Edited By: Sachin Sharma
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 06:27 PM (IST)

    रुदौली सीएचसी में मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक वातावरण के लिए एक अभिनव पहल शुरू की जा रही है। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. रुदौली सीएचसी में मरीजों के लिए रंगीन बेडशीट की पहल।

    2. सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंग की चादरें बिछाई जाएंगी।

    3. रंगों का मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    संवाद सूत्र, अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में मरीजों के उपचार के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक वातावरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने एक अभिनव पहल शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंग की बेडशीट अस्पताल के बेडों पर बिछाई जाएंगी।

    चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने बताया कि अस्पताल के 30 बेडों के लिए 210 अलग-अलग रंगों की बेडशीट मंगाई जा रही हैं। इसके लिए जल्द ही जेम जेम पोर्टल पर निविदा अपलोड की जाएगी। योजना शुरू होने के बाद प्रत्येक दिन निर्धारित रंग की चादर सभी बेडों पर बिछाई जाएगी।

    सीएचसी पर तैनात सर्जन डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने बताया कि विभिन्न रंगों का मानव मन और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उनका कहना है कि सफेद रंग शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है, हरा रंग सुकून देता है, पीला खुशी का एहसास कराता है, गुलाबी हार्मोन संतुलन में सहायक माना जाता है, जबकि नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने से जोड़ा जाता है।

    जुनेदपुर के आचार्य पं. राजेश मिश्रा के अनुसार सनातन परंपरा में भी रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। विभिन्न रंगों को अलग-अलग ग्रहों से जोड़ कर देखा जाता है और ग्रहों की शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा के लिए इनका उपयोग किया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अयोध्या-प्रयागराज जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; जानें नया शेड्यूल

    इन रंगों की होगी बेडशीट

    • सोमवार सफेद
    • मंगलवार नारंगी
    • बुधवार हरा
    • गुरुवार पीला
    • शुक्रवार गुलाबी
    • शनिवार गहरा नीला/बैंगनी
    • रविवार लाल