अयोध्या-प्रयागराज जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; जानें नया शेड्यूल
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जबलपुर-अयोध्या धाम और प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ...और पढ़ें

रेलवे ने जबलपुर-अयोध्या धाम और प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।
HighLights
जबलपुर-अयोध्या धाम ट्रेन अब 29 दिसंबर तक चलेगी।
प्रयागराज-निजामुद्दीन ट्रेन का विस्तार 30 जुलाई तक किया गया।
गर्मी और त्योहारों की भीड़ के लिए यात्रियों को सुविधा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन तेज कर दिया है। नई ट्रेनें चलाने के साथ-साथ पहले घोषित कई विशेष ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे ने जबलपुर-अयोध्या धाम और प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे इन रूटों पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
जबलपुर-अयोध्या धाम ट्रेन का विस्तार
जबलपुर से अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन (01705) अब 21 जुलाई से 29 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहीं, वापसी में अयोध्या धाम से जबलपुर जाने वाली ट्रेन (01706) 22 जुलाई से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को उपलब्ध रहेगी। यह विस्तार राम भक्तों और अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इन महीनों में अयोध्या की यात्रा की मांग काफी रहती है।
प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन ट्रेन बढ़ाई गई
प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली विशेष ट्रेन (04123) अब 5 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, वापसी ट्रेन (04124) हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज 6 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी।
रेलवे की तैयारी
रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के मौसम को देखते हुए इन ट्रेनों को बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट उपलब्धता बढ़ने का फायदा मिलेगा।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से बुकिंग करें।