Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवध यूनिवर्सिटी में LLM में 60 से बढ़ कर 120 हुई सीटों की संख्या, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:49 PM (IST)

    अवध विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाई गई हैं, जिसमें एलएलएम की सीटें 60 से बढ़कर 120 हो गई हैं। कुलपति के प्रयासों से यह वृद्धि हु ...और पढ़ें

    LLM में 60 से बढ़ कर 120 हुई सीटों की संख्या।

    LLM में 60 से बढ़ कर 120 हुई सीटों की संख्या।

    HighLights

    1. एलएलएम की सीटें 60 से बढ़कर 120 हुईं।

    2. माइक्रोबायोलॉजी और बायोकमेस्ट्री में भी सीटें बढ़ीं।

    3. कुलपति के प्रयासों से सीटों में वृद्धि संभव हुई।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर के कई पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ गई हैं। कुछ पाठ्यक्रमों में शिक्षकों व संसाधनों की कमी के कारण सीटों में वृद्धि नहीं हो सकी। विधि संकाय के अंतर्गत संचालित एलएलएम पाठ्यक्रम में सर्वाधिक दो गुणा बढ़ोतरी की गई है। पहले इसमें 60 सीटें ही थीं, जो अब बढ़ कर 120 हो गई।

    इसी तरह माइक्रोबायोलॉजी में सिर्फ दस प्रतिशत सीटों की वृद्धि हुई। इसमें निर्धारित 30 के सापेक्ष तीन सीटें बढ़ीं। इसके अतिरिक्त बायोकमेस्ट्री में छह सीटें बढ़ीं। पहले इसमें 40 सीटें थीं, जो बढ़ा कर 50 कर दी गई हैं। यह सब कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के प्रयास से संभव हो सका।

    उन्होंने बीते दिनों विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों व प्रवेश प्रभारियों की बैठक कर अधिक से अधिक प्रवेश कराने का निर्देश दिया। वह चाहते हैं कि परिसर में छह हजार प्रवेश हो जाएं। कुछ अन्य पाठ्यक्रमों में अधिक प्रवेश आवेदन आए हैं।

    इसी के दृष्टिगत संसाधनों के सापेक्ष सीटों में वृद्धि की जा रही है। यह भी कहा गया है कि संसाधनों को जांच लें। इस बार पहली बार विधि संकाय के अंतर्गत एलएलबी पंच वर्षीय पाठ्यक्रम भी प्रारंभ हुआ है। इसमें प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है।

    कॉलेजों में कम प्रवेश पर चिंता

    जुलाई माह के अंत तक स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, लेकिन विवि से संबद्व कालेजोें की उक्त कक्षाओं में कम प्रवेश हुए, यह संख्या 70 हजार बतायी जा रही है। जबकि छह सौ कालेज संचालित हैं। इसे लेकर भी विवि प्रशासन में चिंता है। कुलपति ने बैठक कर प्रवेश की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। उधर कालेज प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

    खबरें और भी