एक करोड़ 20 लाख से सरयू नदी पर तैयार होगा पीपा पुल, विभाग और एजेंसी के बीच हुआ एग्रीमेंट
अयोध्या में सरयू नदी पर गुप्तार घाट के पास माझा जमथरा में पंचवटी द्वीप तक पहुंचने के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से पीपे का पुल बनाया जा रहा है। ...और पढ़ें
-1770290423361_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अयोध्या। सरयू नदी में गुप्तार घाट के पास माझा जमथरा में पंचवटी द्वीप पर जाने के लिए पीपे का पुल निर्मित होने जा रहा है। निर्माण के लिए पुल का पीपा गिरने लगा है। निर्माण में लगभग एक माह लगेगा। इस पर एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
वैसे वर्तमान में सरयू नदी लगभग सूख गई है। पंचवटी द्वीप वाले रास्ते पर सिर्फ सरयू की सोती का पानी बचा है। उसी को क्रास कर जाने के लिए दो सौ मीटर पीपे का पुल का निर्माण लोक निर्माण का प्रांतीय खंड कराएगा।
एजेंसी के बीच हुआ अनुबंध
प्रांतीय खंड के अनुसार टेंडर के बाद निर्माण के लिए विभाग और निर्माण एजेंसी के बीच अनुबंध हो गया है। पीपा गिरना शुरू है। यह पंचवटी द्वीप बीते दो वर्ष से निर्माणाधीन है। बताया गया कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए इसे निजी कंपनी तैयार कर रही है।
यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए लिडार तकनीक से शुरु होगा सर्वे, रायबरेली के 60 गांवों से होकर गुजरेगी Train
यह कंपनी लखनऊ की बताई गई है, जिसे लीज पर भूमि दी गई है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए अत्यधिक वातानुकूलित वाले काटेज के अलावा बच्चों के लिए किड जोन, मेडिटेशन, रामायणकालीन पात्रों के अलावा पर्यटकों की मांग के अनुसार विभिन्न प्रांतों के लजीज व्यंजन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।