Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में मंदिर संग्रहालय से पहले 15 करोड़ की लागत से बनेंगे दो पंप हाउस, प्रति मिनट 40 हजार लीटर होगी क्षमता

    Updated: Sat, 16 May 2026 02:38 PM (IST)

    अयोध्या के माझा जमथरा में भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय के निर्माण से पहले 15 करोड़ रुपये की लागत से दो पंप हाउस बनाए जाएंगे। प्रत्येक पंप हाउस की ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंदमोहन, अयोध्या। माझा जमथरा में भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय के निर्माण से पहले 15 करोड़ रुपये की लागत से दो पंप हाउसों का निर्माण नगर निगम कराएगा। प्रत्येक पंप हाउस की क्षमता 40-40 हजार लीटर प्रति मिनट की होगी। प्रत्येक में पंप हाउस में चार-चार पंप होंगे, जिनमें से एक-एक की क्षमता 10 हजार लीटर प्रति मिनट लिफ्ट करने की हाेगी।

    लगभग 34 सौ मीटर लंबी ड्रेन का भी निर्माण नगर निगम (ग्रामीण) कराएगा। एक्सईन अरविंद यादव ने बताया ड्रेन के निर्माण पर लगभग नौ करोड़ रुपये व्यय होंगे। बताया कि ड्रेन से बरसात का पानी पंप हाउस के पास बने कुएं में जाएगा जिससे पंप लिफ्ट कर सरयू नदी में डालेंगे।

    नगर निगम के मुख्य अभियंता पुनीत कुमार ओझा ने बताया कि चार से पांच किमी क्षेत्र का बरसाती पानी दोनों पंप हाउसों से लिफ्ट कराया जाएगा। बताया कि 14 करोड़ 74 लाख की परियाेजना में तीन करोड़ रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति शासन से पंप हाउस के लिए मिल चुकी है।

    माझा जमथरा में मंदिर संग्रहालय के लिए प्रस्तावित भूमि 'लो लैंड' होने से होने से बरसात का पानी गुप्तारघाट- नयाघाट बंधा पार कर नदी में जा सकेगा। बोले कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर नालों के गेट बंद कर दिये जाते हैं जिससे उस रास्ते से नदी का पानी शहरी क्षेत्र की ओर न आने पाये।

    खबरें और भी

    57 एकड़ में निर्मित होगा भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय

    माझा जमथरा में प्रस्तावित भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय को नजूल की 57 एकड़ भूमि दी जा चुकी है। संग्रहालय का संचालन टाटा संस सीआरएस फंड से करेगा। मंदिर संग्रहालय में 12 दीर्घाएं होंगी जिसमें देशभर के प्राचीन मंदिरों की प्रतिकृतियां रहेंगी जिनका निर्माण सागौन की लकड़ी से किया जाना है। राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह दर्शनीय होगा।