Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार में ले जाई जा रही 200 किलो चांदी जब्त

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:55 AM (GMT+05:30)

    राज्य कर विभाग ने अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर एक यात्री वाहन से दो क्विंटल चांदी बरामद की है। ...और पढ़ें

    राज्य कर विभाग कार्यालय परिसर में खड़े इसी वाहन से बरामद की गई दो क्विंटल चांदी

    राज्य कर विभाग कार्यालय परिसर में खड़े इसी वाहन से बरामद की गई दो क्विंटल चांदी

    HighLights

    1. अयोध्या के रौनाही टोल प्लाजा पर चांदी बरामद।

    2. यात्री वाहन से दो क्विंटल चांदी जब्त की गई।

    3. वैध प्रपत्र न होने पर राज्य कर विभाग की कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राज्य कर विभाग को बीती रात बड़ी कामयाबी मिली। सटीक मुखबिरी पर गोरखपुर से यात्री वाहन में ले जायी जा रही लगभग दो क्विंटल चांदी को रौनाही टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर सचल दस्ता ने पकड़ लिया।

    वाहन की तलाशी में कुछ चांदी ऊपर और कुछ वाहन के अंदर छिपा कर रखी गई थी। वैध प्रपत्र न दिखा पाने पर चांदी समेत वाहन को राज्य कर कार्यालय लाया गया। इस संबंध में राज्य कर के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। अपर निदेशक ग्रेड एक ब्रजेश कुमार मिश्र व अपर निदेशक ग्रेड-दो अमित मोहन को सचल दल ने रात में ही इसकी जानकारी दी।

    बड़ी बरामदगी की सूचना लखनऊ मुख्यालय दी गई। राज्य कर के अधिकारी चांदी की रिकवरी के बारे में अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी रात में कोषागार के रखने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से अनुमति लेने के प्रयास में है।

    अनुमति न मिलने पर राज्य कर कार्यालय में पुलिस बल की रखवाली में रखा जाएगा। बताया गया कि गुरुवार को सराफा दुकान की बंदी होने से चांदी की क्वालिटी का परीक्षण (टंच) नहीं कराया जा सका। शुक्रवार को परीक्षण कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    उसी के बाद चांदी की शुद्ध मात्रा का पता चलेगा। बताया गया कि अभी कोई चांदी का वैध प्रपत्र लेकर क्लेम करने नहीं आया। किसी के नहीं आने पर वाहन चालक को नोटिस दी जाएगी। उसी नोटिस के आधार पर राज्य कर आगे की कार्रवाई करेगा।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: सरकार को जल्द सौंपी जाएगी एसआईटी की रिपोर्ट, कई नए नाम जुड़ने की संभावना