अयोध्या में फरार हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर हुई कुर्की, 1993 में बंदूक लूटने के मामले में कार्रवाई
अयोध्या के मिल्कीपुर में 33 साल पुराने लूट के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर कुर्की की कार्रवाई ...और पढ़ें

लूट के मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह के घर हुई कुर्की की कार्रवाई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवादसूत्र, मिल्कीपुर (अयोध्या)। लूट के 33 वर्ष पुराने मुकदमे में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी संजय सिंह के घर रविवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। इनायतनगर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय के आदेश पर की गई।
इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी नरसिंह नारायण तिवारी निवासी अहिरौली सलोनी की डबल बैरल बंदूक 15 जनवरी 1993 को लूट ली गई थी, जिसका मुकदमा नरसिंह नारायण ने इनायतनगर थाने में संजय सिंह निवासी ईंटगांव के विरुद्ध दर्ज कराया था।
मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें संजय सिंह फरार चल रहा और न्यायालय में भी उपस्थित नहीं हो रहा है। 33 वर्ष पुराने इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-तृतीय की अदालत ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया था।
इनायतनगर थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान ईंटगांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहा।
संजय सिंह के ऊपर इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलावा जिले में अन्य थानों और गैर जनपद में भी करीब 29 मुकदमे दर्ज हैं, जो हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर आरोप से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में साइबर ठगों का आतंक- लिंक से 52 लाख की ठगी, डॉक्टर और बीमा एजेंट बनकर भी लूटा
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में किशोरी को अगवा कर पीटा, बेहोशी की हालत में तालाब किनारे फेंका; प्रधान पुत्र समेत दो गिरफ्तार
