Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    79 वर्षों तक ढिबरी की रोशनी में गुजारी रातें, अब बिजली से रोशन होगा अयोध्या का यह गांव

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:37 PM (IST)

    अयोध्या के बांस गांव में स्वतंत्रता के 79 साल बाद बिजली पहुंची है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अब तक ढिबरी की रोशनी में जीवन बिताने वाले लोगों ...और पढ़ें

    79 वर्षों तक ढिबरी की रोशनी में रात गुजारने के बाद गांव में पहुंचेगी बिजली। AI जेनरेटेड फोटो

    79 वर्षों तक ढिबरी की रोशनी में रात गुजारने के बाद गांव में पहुंचेगी बिजली। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. बांस गांव में 79 साल बाद पहुंची बिजली।

    2. ग्रामीण ढिबरी की रोशनी में करते थे गुजारा।

    3. विधायक रामचंद्र यादव के प्रयासों से हुआ विद्युतीकरण।

    संवाद सूत्र, बाबाबाजार (अयोध्या)। स्वतंत्रता के सात दशक बाद बांस गांव के वाशिंदों को बिजली की रोशनी नसीब होने जा रही है। इन 79 वर्षो में कितनी सरकारें आईं और गईं, कितने ही जनप्रतिनिधि बदले लेकिन बांसगांव का विद्युतीकरण नहीं हो सका।

    अभी तक इस गांव के बच्चे ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर थे। लोग मोबाइल पड़ोस के गांव में चार्ज कराने जाते थे। गांव के कुछ लोगों ने घरों में सोलर पैनल जरूर लगा रखा था लेकिन उससे उनकी सारी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं।

     प्रशासक सदल प्रसाद निषाद ने बताया कि गांव के विद्युतीकरण के लिए ग्रामीणों ने दर्जनों बार जनप्रतिनिधियों से मांग की, विद्युत मंत्री को भी पत्र भेजा गया लेकिन गांव के विद्युतीकरण में किसी ने रुचि नहीं ली।

    सरकार की हर घर बिजली योजना के तहत भी इस गांव का विद्युतीकरण नहीं हो सका था। इसके बाद विधायक रामचंद्र यादव का प्रयास रंग लाया और अब यहां के लोगों के घर रोशन होने जा रहे हैं।

    विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रोहित जैन ने बताया कि पूरे गांव में पोल गड़ गये हैं और तार खींचे जा रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गांव में बिजली आने की उम्मीद से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया है।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में बनेगा एक और फूड स्ट्रीट हब, लता चौक के पास 50 दुकानों का होगा निर्माण

    खबरें और भी