विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय समेत पांच के खिलाफ FIR को लेकर कोर्ट पहुंची बार एसोसिएशन

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:36 AM (IST)

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर बार एसोसिएशन ने न्यायालय का रुख किया है।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी।

HighLights

  1. रामजन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में अधिवक्ताओं ने कोर्ट का रुख किया।

  2. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस से 26 सितंबर तक आख्या मांगी।

  3. चंपतराय, अनिल मिश्र समेत पांच के खिलाफ FIR की मांग।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामजन्मभूमि चढ़ावा चोरी के मामले में बार एसोसिएशन की अर्जी पर मुकदमा दर्ज न होने से आहत अधिवक्ताओं ने अब न्यायालय की शरण ली है।

बार एसोसिएशन के महामंत्री की ओर से दी गई अर्जी में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपतराय, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल राव, कृष्णमोहन व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की याचना की गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने मामला दर्ज करते हुए 26 सितंबर को थाने से आख्या तलब कर ली है।

मामले में बीती दो जुलाई को बार एसोसिएशन के मंत्री की ओर से चंपतराय, अनिल मिश्र, गोपाल राव व कृष्ण मोहन के विरुद्ध रामजन्मभूमि थाने में तहरीर दी गई थी।

इसके पहले अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर आंदोलन किया था। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर तो ले ली लेकिन उसके अनुक्रम में न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही विवेचना में चंपतराय, अनिल मिश्र, गोपाल राव व कृष्णमोहन को शामिल किया गया।

हालांकि, इसी अर्जी के क्रम में बीती 17 सितंबर को 10 अधिवक्ताओं की गवाही विवेचनाधिकारी के समक्ष दर्ज कराई गई थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि मामले में पुलिस बस हीलाहवाली ही कर रही है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट अधिवक्ताओं ने ली कोर्ट की शरण, ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराने की मांग