Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धन्नीपुर मस्जिद परियोजना का बदला स्वरूप, फंड की कमी के चलते छोटे आकार में बनेगी मस्जिद

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:11 PM (GMT+05:30)

    अयोध्या के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद परियोजना आर्थिक संसाधनों की कमी और प्रशासनिक स्वीकृतियों में देरी के कारण अपने मूल स्वरूप में नहीं बन पाएगी। ...और पढ़ें

    बदला जाएगा धन्नीपुर मस्जिद निर्माण का स्वरूप।

    बदला जाएगा धन्नीपुर मस्जिद निर्माण का स्वरूप।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लालजी तिवारी, अयोध्या। सर्वोच्च न्यायालय के 2019 के ऐतिहासिक फैसले के तहत अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मुस्लिम पक्ष को आवंटित पांच एकड़ भूमि पर प्रस्तावित मस्जिद परियोजना एक बार फिर चर्चा में है।

    आर्थिक संसाधनों की कमी और आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियों में देरी के चलते बहुप्रतीक्षित परियोजना अब अपने मूल स्वरूप में साकार होती नहीं दिख रही है।

    इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आइआइसीएफ) की प्रारंभिक योजना में मस्जिद के साथ अस्पताल, पुस्तकालय, सामुदायिक रसोई और अन्य जनसुविधाओं से युक्त एक बड़े परिसर निर्माण का प्रस्ताव था।

    300 करोड़ रुपये परियोजना की कीमत

    परियोजना की अनुमानित लागत करीब 300 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन अब तक करीब 1.5 करोड़ रुपये चंदा के रूप में प्राप्त हुआ है। इसी वजह से ट्रस्ट ने परियोजना का दायरा छोटा करने का निर्णय लिया है और अब अपेक्षाकृत छोटे आकार की मस्जिद निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है।

    उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारूकी ने बताया कि अब नक्शा छोटा करने पर तीन करोड़ रुपये में मस्जिद बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चंदा कम आने की वजह से अब छोटी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार, भूमि उपयोग (लैंड यूज), नक्शा स्वीकृति और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी लंबे समय से लंबित हैं। इन कारणों से निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय स्तर पर यह भूमि फिलहाल खाली पड़ी है।

    यह भी पढ़ें- पांचवीं के छात्र ने पार्क के लिए सीएम योगी को लिखी पाती, बिलारी को मिला बहुउद्देशीय खेल परिसर

    खबरें और भी