Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में महिला नेत्र सर्जन ने फांसी लगाकर दे दी जान,बीमारी से तंग आकर उठाया कदम

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:57 AM (GMT+05:30)

    अयोध्या में एक महिला नेत्र सर्जन डॉ. जयति पांडेय ने बीमारी से तंग आकर अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिल ...और पढ़ें

    महिला नेत्र सर्जन ने फांसी लगाकर दे दी जान।

    महिला नेत्र सर्जन ने फांसी लगाकर दे दी जान।

    HighLights

    1. अयोध्या में महिला नेत्र सर्जन ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की।

    2. डॉ. जयति पांडेय का शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला।

    3. सुसाइड नोट में बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया गया है।

    संवाद सूत्र, अयोध्या। बीमारी से तंग आकर एक महिला नेत्र सर्जन ने फांसी लगा ली। शव रविवार रात उनके सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण बीमारी बताया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार नोट में बीमारी की प्रकृति का जिक्र नहीं है। घटना रानोपाली स्थित ऋषभदेव नेत्र चिकित्सालय परिसर का है।

    रविवार रात यहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. जयति पांडेय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आवास पर मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। बताया जा रहा कि मां का फोन नहीं उठने पर पड़ोसियों ने आवास पर जाकर देखा, जहां डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला।

    मृतका अभी अविवाहित थी, जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

    सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। मृतक मूलरूप से झारखंड के रांची जिले के सेल सिटी पुदाड़ की बताई गई हैं।

    यह भी पढ़ें- बागपत में पत्नी के मायके से न आने पर भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, दोनों के बीच हुआ था विवाद