Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बागपत में पत्नी के मायके से न आने पर भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, दोनों के बीच हुआ था विवाद

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:29 AM (GMT+05:30)

    बागपत में भाजपा के पूर्व नगर मंत्री के बेटे नीरज ने पत्नी के मायके से न लौटने पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद और शांतिभंग के चाल ...और पढ़ें

    पत्नी मायके से नहीं आई तो भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या।

    पत्नी मायके से नहीं आई तो भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या।

    HighLights

    1. भाजपा नेता के बेटे नीरज ने की आत्महत्या।

    2. पत्नी के मायके से न लौटने पर उठाया कदम।

    3. विवाद के बाद शांतिभंग का चालान भी हुआ था।

    जागरण संवाददाता, बागपत। पत्नी मायके से नहीं आई तो भाजपा के पूर्व नगर मंत्री डॉ. सहदेव के बेटे ने मोबाइल पर बात करते समय घर में पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दो दिन पहले उसका शांतिभंग की धारा में चालान किया था।

    बागपत के मोहल्ला देशराज निवासी डॉ. सहदेव ने बताया कि उनका बेटा नीरज प्राइवेट नौकरी करता था, जिसकी शादी सात दिसंबर 2023 को हुई थी। नीरज के करीब दो वर्षीय बेटी शानवी है। पुत्रवधू करीब आठ माह की गर्भवती है।

    आरोप है कि पुत्रवधू अपने मायके में रहना चाहती थी, जबकि बेटा नीरज इस पर सहमत नहीं था। इसको लेकर उन दोनों के बीच मनमुटाव हो जाता था। तीन अगस्त को नीरज का अपनी पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसी के चलते पुत्रवधू पक्ष के लोगों ने घर पर आकर झगड़ा किया था।

    शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूप पर कॉल कर बेटे को पकड़वा दिया था। पुलिस ने नीरज का शांतिभंग की धारा में चालान किया था। एसडीएम कोर्ट से बेटे को जमानत मिली थी। पुत्रवधू अपने मायके चली गई थी। नीरज ने मोबाइल पर काल करते हुए पत्नी को काफी समझाया, लेकिन उसने घर आने से मना कर दिया था।

    खबरें और भी

    उसी समय बेटे घर की प्रथम तल पर जाकर चादर से पंखे पर फंदा लगाकर लटक गया। वह मरीज की दवाई स्टोर से लाने के लिए आवाज लगाई तो नीरज नहीं बोला, कमरे में पहुंचने पर बेटा फंदे पर लटका मिला, जिसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. शाहिद अली ने नीरज को मृत घोषित किया।

    वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर नीरज के शव को कब्जे में लिया। सहदेव का आरोप है कि पुत्रवधू व उसके पक्ष के लोगों के उत्पीड़न से तंग होकर बेटे ने खुदकुशी की है।

    उधर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि पत्नी से विवाद के चलते नीरज ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, आधी मूंछ काटी, जूते-चप्पल की माला पहना गांव में घुमाया