Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में शादी समारोह से अपहरण के बाद 11 वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, संदिग्ध युवक गिरफ्तार

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:32 PM (IST)

    अयोध्या के भरतकुंड में एक शादी समारोह से 11 वर्षीय बालिका का अपहरण कर दो युवकों ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच श ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, भरतकुंड (अयोध्या)। वैवाहिक समारोह से अपहरण के बाद एक बालिका के साथ चाकू की नोंक पर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के दौरान बालिका चीखती रही, लेकिन घटनास्थन निर्जन होने के कारण उसकी चीख किसी ने नहीं सुनीं।

    हवस का शिकार बनाने के बाद दोनों युवकों ने नहर की पटरी पर उसे अकेला छोड़ दिया और भाग निकले। घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र में गत आठ मई रात की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    करीब 11 वर्षीय बालिका गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में गई थी। वहां नाश्ता करने के बाद वह पानी के स्टाल पर चली गई। वह पानी पीकर हाथ धुल रही थी कि इसी बीच स्कूटी से पहुंचे दो युवकों की नजर उस पर पड़ी। दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया और स्कूटी पर बैठाकर सूनसान स्थान पर ले गए।

    दुष्कर्म के बाद नहर की पटरी पर छोड़ा

    वहां एक अर्द्ध निर्मित मकान की भरी हुई नींव पर बच्ची को लिटाकर चाकू की नोंक उसकी गर्दन पर रख दी और दोनों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को चाकू दिखाकर मुंह बंद रखने की धमकी दी और नहर की पटरी पर लाकर छोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर पुत्री को वैवाहिक समारोह से लापता पाकर उसके स्वजन ने तलाश शुरू कर दी। इसी बीच देररात बालिका अपने घर पहुंची।

    वह काफी डरी हुई थी। पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। इस खबर फैलते ही गांव वाले आक्रोशित हो उठे । रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दो संदिग्धों को भी हिरासत में लेने की सूचना है, लेकिन पुलिस अभी इससे इंकार कर रही है। निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    खबरें और भी