यूपी में 10 दिन बाद खत्म हो जाएगा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, कौन संभालेगा गांवों की कमान?
अयोध्या में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद गांवों के संचालन को लेकर अनिश्चितता है। सत्तापक्ष प्रस्तावित विधानसभा चुना ...और पढ़ें
-1778928561605_m.webp)
AI जेनेरेटेड फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को मात्र 10 दिन रह गये हैं। 26 मई ग्राम पंचायतों के कार्यकाल का अंतिम दिन है। इसके बाद वे पूर्व हो जाएंगे। प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में ग्राम प्रधानों की नाराजगी से सत्तापक्ष को बचाने के लिए है, उनको ही प्रशासक बनाने पर मंथन चल रहा है।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर बार-बार ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने का बयान दे रहें। विभागीय मंत्री के बयान को पंचायती राज विभाग भी दोहराने लगा है। जिले में 772 ग्राम पंचायतें हैं। इससे पहले कार्यकाल समाप्त होने पर ग्राम पंचायतों के संचालन के एडीओ पंचायत व पंचायत सचिवों को सौंपा गया था।
इस बार प्रधान संगठन भी चुनाव न हो पाने की स्थित में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग को कराना था।
प्रदेश सरकार की दिलचस्पी पंचायत चुनाव में न कराने की होने से सीटों के आरक्षण के पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं हुआ जिससे मतपत्र, नामांकनपत्र से संबंधित पेपर आदि डबल लाक में सुरक्षित रखे जाने के बाद समय से चुनाव नहीं कराया जा सका। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच बार टालना पड़ा। 10 जून को अब अंतिम प्रकाशन होना है।
खबरें और भी
दो एडीओ का तीन माह पुराना स्थानांतरण निरस्त
मसौधा ब्लाक में तैनात एडीओ (ग्राम्य विकास) संतोष कुमार पांडेय व बद्रीनाथ पांडेय का प्रशासनिक आधार पर सिद्धार्थ नगर के लिए 21 जनवरी का स्थानांतरण शासन ने निरस्त कर दिया। जिले के एक ही ब्लाक में छह से सात वर्ष तक जमे आठ ग्राम विकास अधिकारियों पर भी स्थानांतरण की तलवार लटक गई है।
पांच वर्ष से ऊपर वाले ग्राम विकास अधिकारियों को स्थानांतरण लिस्ट में शामिल किया गया है। सोहावल से गुंजन पांडेय व सत्येंद्र कुमार यादव, मसौधा से मीनाक्षी वर्मा व शालिनी वर्मा, पूराबाजार से ज्योति, सिंदुजा चौरसिया, कोमल मिश्रा व रुदौली ब्लाक से प्रेमनाथ सिंह का नाम सूची में है।