विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपतराय से 7 बार हुई पूछताछ, SIT की जांच पूरी

Published: Thu, 16 Jul 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:55 AM (GMT+05:30)

अयोध्या में चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच पूरी हो गई है, जिसमें तत्कालीन महासचिव चंपत राय से सात बार पूछताछ की गई।

चंपतराय

चंपतराय

HighLights

  1. चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच हुई पूरी।

  2. तत्कालीन महासचिव चंपत राय से सात बार पूछताछ।

  3. रिपोर्ट में अन्य आरोपितों के खुलासे की संभावना।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। चढ़ावा चोरी को लेकर चल रही एसआईटी जांच पूरी हो गई है। इसकी रिपोर्ट के सामने आने पर चोरी के अन्य पहलुओं का विस्तार से खुलासा हो सकेगा। यह भी पता चल जाएगा कि आठ आरोपितों के अलावा भी कोई और इस षड़यंत्र का हिस्सा है या नहीं।

फिलहाल बताया गया कि ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव से इस दौरान एसआईटी की टीम ने सात बार पूछताछ की। चंपतराय ने टीम के सवालों का जवाब विस्तार से दिया। इस बीच उन्होंने जांच एजेंसी को एक पत्र भी भेजा था, जो खूब वायरल हुआ।

यह पत्र जांच प्रक्रिया का हिस्सा बन गया है। इसमें अधिकांश बार वह स्वयं जांच अधिकारी के सामने पहुंचे थे। एक बार तो चंपतराय से रामशंकर यादव टिन्नू से संबंधित चुटीले सवाल भी हुए। एसआईटी की जांच प्रारंभ होते ही पहले अधिकारियों के सामने चंपतराय ही गए थे।

उन्हें जब भी बुलाया जाता, वह पहुंच जाते थे। दूसरी ओर ट्रस्टियों में जांच टीम का सर्वाधिक समय तक सामना करने वालों में ट्रस्टी अनिल कुमार मिश्र रहे। गोपाल राव से कई चक्र में पूछताछ हुई। डॉ. अनिल मिश्र से गणना की नियमावली व बैंक के मध्य हुए करार पर कई चुभने वाले सवाल दागे गये।

इस बीच मंदिर के व्यवस्था प्रमुख बताए जा रहे गोपाल राव पर जांच अधिकारियों की दृष्टि बनी रही। चंपतराय से मिलकर बाहर आए उनके ही एक करीबी ने उनसे हुए संवाद को साझा किया और बताया कि उन्होंने सात बार जांच अधिकारियों से बात की। अब भी कहते हैं कि कलंक लेकर नहीं जाऊंगा। उधर बुधवार को एसआइटी की संपूर्ण रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने की प्रतीक्षा होती रही।

यह भी पढ़ें- अयोध्या चढ़ावा चोरी मामला: सरकार को जल्द सौंपी जाएगी एसआईटी की रिपोर्ट, कई नए नाम जुड़ने की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।