विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद परकोटे के बेसमेंट में शिफ्ट होगा काउंटिंग रूम, श्रद्धालु लाइव देख सकेंगे प्रक्रिया

Published: Sat, 18 Jul 2026 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:58 AM (IST)

राम मंदिर परिसर में चढ़ावा चोरी के बाद गणना कक्ष को परकोटे के बेसमेंट में स्थानांतरित किया जाएगा।

राम मंदिर

राम मंदिर

HighLights

  1. गणना कक्ष परकोटे के बेसमेंट में होगा स्थानांतरित।

  2. श्रद्धालु एलईडी स्क्रीन पर लाइव देख सकेंगे प्रक्रिया।

  3. सुरक्षा बढ़ाने और पारदर्शिता लाने का उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर परिसर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद गणना कक्ष को सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत गणना कक्ष को यात्री सुविधा केंद्र से परकोटे के बेसमेंट में स्थानांतरित करने की योजना है।

यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। नए स्थान पर कर्मियों को कई स्तरों पर निरीक्षण से गुजरना होगा, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गणना कक्ष के स्थानांतरण के बाद श्रद्धालु पराकोट में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गणना प्रक्रिया को देख सकेंगे।

ट्रस्ट का उद्देश्य है कि जो लोग धनराशि अर्पित करें, वे उसकी गणना को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें। इस बीच निवर्तमान महासचिव चंपतराय से मिलने वालों में संघ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे हैं।

सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल और प्रांत विचारक कौशल किशोर ने मुलाकात की। यह बैठक ट्रस्ट के नए स्वरूप, राम मंदिर के कार्यों और 30 तारीख को अयोध्या में होने वाली संतों की बड़ी बैठक के संदर्भ में हुई। सूत्रों के अनुसार, चंपतराय ने इन नेताओं को घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ाव चोरी जैसे महापाप के बाद अब प्रायश्चित, पूजन से नई स्फूर्ति प्रवाहित करने का प्रयास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।