चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपियों की अर्जी पर सुनवाई आज, पुलिस पर गलत तरीके से गिरफ्तारी के लगाए आरोप
आज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आठों आरोपितों की अर्जी पर सुनवाई होगी।

चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों की अर्जी पर सुनवाई आज।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा मामले में आरोपितों की ओर से बीती सात अगस्त को दायर की गई अर्जी पर बुधवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा के न्यायालय में सुनवाई होगी।
आरोपितों ने नया दांव चलते हुए न्यायालय में अर्जी प्रस्तुत कर पुलिस की कार्रवाई को ही संदेहास्पद बता दिया था। आरोपितों ने गलत धाराओं में गिरफ्तारी, पुलिस रिमांड के दौरान स्वजन से हुई बरामदगी को लेकर आपत्ति तथा केस डायरी तलब करने जैसी याचना की थी।
हालांकि, बीती 12 अगस्त को अभियोजन की आपत्ति ने आरोपितों को मौका मांगने पर मजबूर कर दिया था। आरोपितों के अधिवक्ता ने अभियोजन की आपत्ति पर अपना जवाब देने के लिए मौका मांगा था।
SIT रिपोर्ट में चंपत राय का नाम नहीं
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने सोमवार को अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप दी, जिसमें चंपत राय का नाम नहीं है। रिपोर्ट में अनिल मिश्रा का नाम है। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से पहले बनी एसआईटी की रिपोर्ट है। पहली एसआईटी का गठन 13 जून को किया गया था। 6 जुलाई को पहली टीम ने अंतरिम रिपोर्ट सौंपी थी, ये वही रिपोर्ट है।
