चढ़ावा चोरी मामला: राम मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में फिर फेरबदल, हटाए गए गोपाल राव के करीबी सोमेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के बीच श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में फिर बदलाव किया है। गोपाल राव के करीबी सोमेश ...और पढ़ें
-1785208928024_m.webp)
हटाए गए गोपाल राव के करीबी।
HighLights
चढ़ावा चोरी जांच के बीच राम मंदिर व्यवस्था में बड़ा बदलाव।
गोपाल राव के करीबी सोमेश यात्री सेवा केंद्र से हटाए गए।
सोमेश को तीर्थ क्षेत्र पुरम भेजा, नई तैनाती का इंतजार।
जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के बीच ही श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी लगातार मंदिर परिसर के दायित्व में बदलाव कर रहा है। एक बड़ा बदलाव फिर देखने को मिला। मंदिर व्यवस्था का कार्य देखने वाले और अब व्यवस्था व ट्रस्ट से बाहर किए जा चुके गोपाल राव के करीबी सोमेश कार्यवाही की जद में आ गये।
सोमेश को यात्री सेवा केंद्र से हटा कर विद्याकुंड स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम भेजा गया है। इस परिवर्तन के कारण सोमेश की जगह रिक्त हो गई है। नई तैनाती नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि गोपाल राव के करीबी होने के कारण ही सोमेश का यहां के प्रबंधन में जलवा था। उन पर इस समय सेवा केंद्र का दायित्व था। दक्षिण भारत से आने वाले भक्तों की भाषाई समस्या को सुलझाने में भी वह सहायक थे।
पर अब उन्हें यहां से हटा कर तीर्थ क्षेत्र पुरम भेज दिया गया, जहां विहिप के बड़े पदाधिकारी भोलेंद्र, क्षेत्र समरसता प्रमुख मुकेश पहले से ही कार्यभार संभाले हैं। सोमेश किस दायित्व में वहां भेजे गये, इसका पता तो नहीं चल सका, लेकिन इस प्रकरण की गूंज के बीच उन्हें हटाए जाने से चर्चा का नया दौर भी प्रारंभ हो गया है।दरअसल इस समय परिसर में तैनात लोगों से ट्रस्ट के पदाधिकारी उनके कामकाज के बारे में फीड बैक ले रहे हैं।
कार्यभार संभालते ही ट्रस्ट अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कंट्रोल रूम संचालन में बदलाव किया था। हालांकि सोमेश के करीबी बताते हैं कि उन्हें कुछ दिनों के लिए ही भेजा गया है। उधर गोपाल राव सोमवार को मंदिर में दिखे। रामलला का दर्शन करने की खबर है। सोमेश के स्थानांतरण पर काेई आधिकारिक रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हां, तीर्थ क्षेत्र पुरम में सोमेश नहीं पहुंचे।