विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चढ़ावा चोरी: दान की गिनती करने वाले कर्मियों की शिफ्ट टाइमिंग बढ़ी, अब 8 घंटे की कर रहे ड्यूटी

Published: Wed, 29 Jul 2026 11:20 AM (IST)

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी अवधि छह से बढ़ाकर आठ घंटे कर दी ...और पढ़ें

छह की जगह अब आठ घंटे की ड्यूटी बजा रहे गणना कर्मी। (तस्वीर- फाइल)

छह की जगह अब आठ घंटे की ड्यूटी बजा रहे गणना कर्मी। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी के बीच कई बार इसमें प्राप्त होने वाली धनराशि की गणना प्रक्रिया के प्रयोग हुए। अब दोनों ही पाली की अवधि बढ़ा दी गई।

सूत्रों के अनुसार गणना कर्मी प्रत्येक पाली में आठ घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। ये वहां रहते हुए पूरे समय ही नोटों की छंटनी से लेकर इसकी गड्डी बनाते हैं। नई नियमावली के अनुरूप सुबह आठ से चार बजे तक पहली शिफ़्ट और दूसरी शिफ्ट दोपहर साढ़े बारह बजे प्रारंभ हो जाता है,जो शाम साढ़े आठ बजे चलता है।

इसके पहले एक-एक पाली छह-छह घंटे की होती थी। इस बदलाव की पुष्टि भी एक कर्मचारी ने ही की है। कहा कि अवधि बढ़ी पर मानदेय उतना ही है, इसीलिए आगे कार्य करना संभव नहीं है। बस, जांच पूरी हो जाए।

दान गिनती के कर्मियों की शिफ्ट दो घंटे बढ़ी

इसके पहले एक पाली में चढ़ावे की गणना कराने का ट्रायल किया था। उस समय बैंक कर्मियों के साथ कई आउट सोर्स कर्मचारी लगाए गए थे। हालांकि ट्रायल के बाद यह तय हुआ कि फिर से दो पालियों में गणना होगी। बाद में इसे प्रारंभ भी करा दिया गया।

Ram-Mandir-chadhawa-chori-News-1784730079933_v

चढ़ावा राशि जून माह के सापेक्ष जुलाई में जरूर थोड़ा कम हुई है। हालांकि बैंक अधिकारी व ट्रस्टियों का दावा है कि पहले की तरह ही यह 18 से 20 लाख रुपये के मध्य है। इस पर बैंक मैनेजर अनूप तिवारी का मोबाइल न उठने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।

काम छोड़ा पर बुलाने पर आना होगा

चढ़ावा चोरी में सर्वाधिक समस्या यहां ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को हुई। आरोपित तो जेल गये लेकर अन्य कर्मचारी पूछताछ में भयभीत रहे। सभी परेशान थे।

हालांकि पूर्व में एक पाली की गणना ट्रायल होने पर अधिकांश आउटसोर्स कर्मचारी भाग खड़े हुए , लेकिन सभी को सख्त निर्देश है कि जांच के लिए बुलाने पर आना होगा। इसी वजह से कुछ कर्मी अभी भी कार्य कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश जांच पूरी होने के बाद इस कार्य को दौड़ देंगे। उन पर परिवार को दबाव भी है।

यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी: जेल में बंद आरोपियों पर कड़ा पहरा, सिर्फ 10 सगे-संबंधियों से ही कर सकते हैं मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।